शिमला, 12.08.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जिला सिरमौर की नोहराधार तहसील के गटलोग के समीप आज हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यू पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर मं सवार लोग एक डेडवॉडी लेकर अपने गाँव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन रास्तें में अनियंत्रित हो गया और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। विधान सभा अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दु:ख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।

अपने शोक सन्देश में पठानियां ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवदेना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है। पठानियां ने हादसे में मारे गए परिवारों के सदस्यों को इस दु:ख को सहन करने की परमपिता परमात्मा से शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।