हिसार, 02.08.26-- श्री प्रयाग गिरी मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में महाशिवरात्रि मेला के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में 11 अगस्त को महाशिवरात्रि मेला का भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें 10 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे से भंडारा आरंभ होगा। प्रातः 4:00 बजे सैकड़ो कावड़ चढ़ाई जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कलाकारों द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम होगा। शिवरात्रि में खान-पान, जल-पान, चाट-पकोड़े, दूध, जलेबी की स्टाल लगाई जाएगी। महाशिवरात्रि में हजारों भक्त जल चढ़ाने के लिए मंदिर में आते हैं। शिवालय मंदिर प्राचीन मंदिर है जो 300 साल पुराना है।इस अवसर पर नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, जगत नारायण, ओम प्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, सतेंद्र गोयल, कृष्ण लाल बागड़ी, सत्यपाल असीजा आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।