गर्ल्स स्कूल की बहाली पर सुनील शर्मा बिट्टू का धन्यवाद करने उमड़े लोग
व्यापार मंडल, अन्य सामाजिक संगठनों, एसएमसी, शिक्षक संघों और प्रधानाचार्य ने जताया आभार
हमीरपुर 22 जुलाई। जिला मुख्यालय के पुराने गर्ल्स स्कूल को अब को-एजूकेशनल बनाकर तथा इसे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नाम से संचालित करने के निर्णय का शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन, अन्य संस्थाएं, शिक्षक संघ, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और आम लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
बुधवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में इन संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उमड़े शहरवासियों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा आम लोगों की जरुरतों और जनभावनाओं के अनुसार ही कार्य करते हैं और संजीदगी के साथ त्वरित निर्णय लेते हैं। पुराने गर्ल्स स्कूल के मुद्दे पर भी उन्होंने स्थानीय जरुरतों एवं जनभावनाओं को देखते हुए ही सराहनीय निर्णय लिया है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हमीरपुर में किसी भी तरह की समस्या नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वह हमीरपुर के हर क्षेत्र का दौरा करके आम लोगों की समस्याओं और स्थानीय जरुरतों को चिह्नित कर रहे हैं, ताकि इनके निवारण के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्येक हमीरपुरवासी की ताकत हैं और यहां की हर समस्या के समाधान तथा चहुमुखी विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गर्ल्स स्कूल के मुद्दे पर सहयोग के लिए सभी संगठनों एवं संस्थाओं, व्यापारियों और आम लोगों का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमीत ठाकुर, राजेंद्र सोनी, प्रसिद्ध व्यवसायी नंदा और पुराने गर्ल्स स्कूल की एसएमसी की अध्यक्ष मंजू देवी ने भी अपने विचार रखे तथा मुख्यमंत्री और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, प्रधानाचार्य पूनम चौहान, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद, व्यापार मंडल, शहर की अन्य संस्थाओं, एसएमसी और शिक्षक संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे
===========================================
प्रधानाचार्य और शिक्षक संघों ने भी जताया आभार
पुराने गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष गौतम सिंह राणा, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष विकेश कौशल और अन्य शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई करने के दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।
=========================================
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर परिषद बिलासपुर ने किया पौधरोपण
बिलासपुर, 22 जुलाई: नगर परिषद बिलासपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जमुना, उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंडित, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, समस्त नगर परिषद पार्षद, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंडित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो यह अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने भी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सीएमएम डेएनयूएलएम बिलासपुर बंदना लखनपाल, मनीष ठाकुर, सीओ सुनीला कुमारी, शिवानी ठाकुर तथा शहरी आवास योजना से रिशांत चौहान एवं शिवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
============================================
सोलन दिनांक 22.07.2026
‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन रविन्द्र सभ्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही, खत्म हो जाता है।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को कई बीमारियां लग जाती है। उसकी एकाग्रता नष्ट हो जाती है, सांस लेने में तकलीफ होती है जिससे उसकी मौत भी हो सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होने के साथ ही, इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा मादक पदार्थों का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इसे समाप्त करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि स्वयं को व अपने साथियों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें और नशे की गतिविधियों को प्रशासन तक पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि देश व प्रदेश के भविष्य को मज़बूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर नशा निवारण पर स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित छात्रों ने भी अपने विचार रखें।
स्कूल के अध्यापक, छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

25 एवं 26 जुलाई को नगरोटा बगवां में होगा विशाल रोजगार मेले का आयोजन
देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
धर्मशाला, 22 जुलाई: जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 25 एवं 26 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा बगवां में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में देश की विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, होटल मैनेजमेंट तथा किसी भी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण (यदि हो), पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथियों में रोजगार मेले में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
=========================================
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
नाट्य दलों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
ऊना, 22 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना एवं एसवीएसडी कॉलेज भटोली में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कला मंच जलग्रां टब्बा द्वारा गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। नाट्य दलों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित तथा तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेन्द्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और उनका नशामुक्त रहना परिवार, समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।