10 जून से 9 जुलाई तक चामुखा से बंगाणा रोड़ यातायात के लिए बंद

धर्मशाला, 06 जून: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि परागपुर उपमंडल के अन्तर्गत चामुखा से बंगाणा रोड़ के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 10 जून से 9 जुलाई तक यह मार्ग हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए निहारी से खैरन खड्ड रोड, शांतला से रक्कड़ रोड़, शांतला से बुधार रोड़ तथा तुतरू से कलोह मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।
=============================================
8 जून से 30 जून तक रैत-नेरटी-कोहला रोड़ यातायात के लिए रहेगा बंद
धर्मशाला, 06 जून: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि मरम्मत कार्य के चलते शाहपुर उपमंडल के अन्तर्गत रैत-नेरटी-कोहला सड़क मार्ग 08 जून से 30 जून तक यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए रैत-कुथार चौक , चुरथा रोड़, पुहर चुरथा तथा हरनेरा बडंज ततवाणी मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।
=============================
किंगस्टन होल्ंिडग दुबई में भरे जाएंगे फैक्ट्री हेल्पर, जनरल हेल्पर के पद
12 जून तक कर सकते हैं आवेदन

धर्मशाला, 05 जून: जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से किंगस्टन होल्ंिडग दुबई में फैक्ट्री हेल्पर, जनरल हेल्पर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। इन पदों हेतु मासिक वेतन 1,375 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात लेबर लाॅ के अनुसार कंपनी द्वारा रहने की सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस, दो साल में एक बार एयर टिकेट भी दिया जायेगा। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान व आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गयी है व आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। आवेदक गूगल फाॅर्म https://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7 के लिंक पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35 हजार 400 रुपये और जीएसटी तथा 1500 रुपये मेडिकल का शुल्क देना होगा। वैध पासपोर्ट न रखने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय फोन नंबर 01892-224892 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
=============================================

विशाल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, संविधान के मूल्यों पर हुआ व्यापक विमर्श

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा आज होटल धौलाधार हाइट्स, धर्मशाला में “विशाल विधिक साक्षरता शिविर” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मौलिक अधिकार और कर्तव्य – वर्तमान परिदृश्य” तथा “सशक्त, समर्थ एवं समरस समाज – संवैधानिक लक्ष्य” रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय U;k;kf/kifr श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। कार्यक्रम में माननीय U;k;kf/kifr श्री uksaxeSdkie कोटीश्वर सिंह, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, माननीय U;k;kf/kifr श्री संजय करोल माननीय U;k;kf/kifr श्री गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय U;k;kf/kifr श्री विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय U;k;kf/kifr श्री अजय मोहन गोयल, माननीय U;k;kf/kifr श्री संदीप शर्मा, माननीय U;k;kf/kifr Jhefr ज्योत्सना रेवाल दुआ, माननीय U;k;kf/kifr श्री रंजन शर्मा, माननीय U;k;kf/kifr श्री बिपिन चंदर नेगी, माननीय U;k;kf/kifr श्री राकेश कैंथला, माननीय U;k;kf/kifr श्री जिया लाल भारद्वाज, माननीय U;k;kf/kifr श्री रोमेश वर्मा] U;k;f/kifrx.k] हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय] Jh latho iakMs] lnL; lfpo] राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण] ukylk vf/kdkjhx.k ,oa fof”k’V vfrfFk;ksa की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा श्री चिराग भानु सिंह th ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

माननीय U;k;kf/kifr श्री विवेक सिंह ठाकुर th ने विषय परिचय प्रस्तुत करते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा “मौलिक अधिकार और कर्तव्य – वर्तमान परिदृश्य” तथा “सशक्त, समर्थ एवं समरस lekt संवैधानिक लक्ष्य” विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

कुमारी दिव्यांगना त्रिवेदी (द्वितीय वर्ष, विधि छात्रा - मनिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर) us "मौलिक अधिकार और कर्तव्य: वर्तमान परिदृश्य" विषय पर बेहद तार्किक और व्यावहारिक विचार व्यक्त किए। उन्होंने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के संतुलन को देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हाल ही में घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा (3rd) स्थान हासिल djus okyh कांगड़ा की बेटी कुमारी शाम्या बरजाट्या ने "सशक्त, समर्थ एवं समरस समाज – संवैधानिक लक्ष्य" विषय पर अपना ओजस्वी वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने एक ऐसे समरस और सशक्त समाज की रूपरेखा सामने रखी जो भारतीय संविधान के मूल आदर्शों को पूरा करता हो।

माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री गुरमीत सिंह संधावालिया जी अपने संबोधन में समाज में न्याय की सुलभता और कानूनी साक्षरता के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने न्याय और जनसेवा की नई राह दिखाते हुए उपस्थित सभी कानूनी पेशेवरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों को समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में माननीय U;k;kf/kifr श्री uksaxeSdkie कोटीश्वर सिंह एवं माननीय U;k;kf/kifr श्री संजय करोल th ने संविधान की मूल भावना, न्याय तक समान पहुंच तथा नागरिकों की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधिक साक्षरता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।

मुख्य अतिथि माननीय U;k;kf/kifr श्री विक्रम नाथ th ने अपने उद्बोधन में विधिक जागरूकता अभियानों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा संस्थाओं का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने नागरिकों से संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि भी वितरित की गई तथा विधिक जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

अंत में माननीय U;k;kf/kifr श्री संदीप शर्मा, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।