CHANDIGARH,17.05.26-आज सेक्टर 40-डी के विभिन्न पार्कों के आसपास के फुटपाथों का पेवर ब्लॉकस से पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद गुरबक्श रावत द्वारा वार्ड निवासियों एवं नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

इस कार्य के अंतर्गत सेक्टर 40 डी में पुराने एवं टूटे हुए फुटपाथों की मरम्मत, नई इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाने तथा पार्कों के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद गुरबक्श रावत ने कहा कि सेक्टर 40-डी के निवासियों की ख़ास मांग पर यह कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड का चहुमुखी विकास, स्वच्छता एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं तथा वार्ड में विकास कार्य यूँ ही निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों का सहयोग एवं नगर निगम के अधिकारियों का कार्य के प्रति तत्परता हेतु धन्यवाद भी किया।

स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्षद एवं नगर निगम का आभार प्रकट किया।