चण्डीगढ़, 17.05.26- : मुर्छना कल्चरल सोसाइटी की ओर से आज टैगोर थिएटर के मिनी ऑडीटोरियम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनके 165वें जन्म-दिवस पर उनके लिखे हिंदी फिल्मों के गीतों की शाम आयोजित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम ट्राईसिटी के संगीत-प्रेमियों के लिए पहली बार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की बंगाली रचनाओं से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकारों सचिन देव बर्मन, अनिल विश्वास, हेमंत कुमार, सलिल चौधरी, रोशन, आर. डी. बर्मन व बप्पी लाहिड़ी ने अपनी मधुर धुनों से सजाया है। इनमें से कुछ गीत नैन दीवाने, राही मतवाले, सावन की रातों में, तेरे-मेरे मिलन की रैना, मेघा छाये आधी रात व छूकर मेरे मन को…जैसी रचनाएं शामिल थीं।

इस संस्था के अध्यक्ष डॉ. वीपी नागपाल एवं महासचिव सुचेता मुखोपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में 30 सुप्रसिद्ध गायकों और 8 नृत्य कलाकारों ने भाग लिया तथा वाद्य संगीत का संयोजन अरुण कांत एवं दीपांकर दास का रहा।