शहरी निकायों में मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र साथ रखें
मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 17 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों का कर सकते हैं प्रयोग

ऊना, 16 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शहरी निकाय नगर परिषद मैहतपुर बसदेहडा़, नगर परिषद संतोषगढ़, नगर पंचायत टाहलीवाल, दौलतपुर चौक, अंब और गगरेट में 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि मतदाता के पास पहचान है तो सबसे अच्छा, यदि किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके स्थान पर 17 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से एक दस्तावेज को मतदान के दिन दिखाना अनिवार्य होगा।
पहचान के 17 दस्तावेज
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 17 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के दौरान प्रस्तुत करना होगा। जिनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केन्द्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियांे को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, किसान पासबुक अथवा बैंक डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, राशन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, सम्पत्ति संबंधी कागजात जैसे पट्टा, पंजीबद्ध अभिलेख, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन अधिकारी द्वारा जारी कंडक्टर लाईसेंस, पेंशन अभिलेख, जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक अथवा पीपीओ, भूतपूर्व सैनिक की विधवा अथवा आश्रित को जारी प्रमाण पत्र, रेलवे या बस पास, अक्षम प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहरी निकायों के सभी मतदाताओं से 17 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

==============================

पंचायती राज चुनाव: ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए 4532 प्रत्याशी मैदान में
ऊना, 16 मई. पंचायती राज चुनावों के तहत ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए कुल 4532 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी हुई। 15 मई को अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह वितरित किए गए।
कुल उम्मीदवारों में जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 45, पंचायत समिति की सीटों के लिए 417, जबकि 249 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 882, उपप्रधान पद के 960 तथा वार्ड सदस्य पद के 2228 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचायत समिति वार्ड पोलियां बीत-23 से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। वहीं जिले की पांच ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इनमें ऊना उपमंडल की बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल और पंडोगा निचला तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा भी विभिन्न पंचायतों में अलग अलग पद पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
गगरेट ब्लॉक में नामांकन वापसी के दोनों दिनों के दौरान प्रधान पद के 17, उपप्रधान के 22, वार्ड सदस्य के 33, पंचायत समिति सदस्य के 3 तथा जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद अब वहां 41 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 158 तथा वार्ड सदस्य के 366 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य के 85 तथा जिला परिषद के 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह गगरेट ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 781 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।
बंगाणा ब्लॉक में प्रधान पद के 37, उपप्रधान के 74 तथा वार्ड सदस्य के 102 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। वहीं पंचायत समिति के 4 और जिला परिषद के एक उम्मीदवार ने भी नामांकन वापस लिया। इसके बाद अब यहां 49 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 176, उपप्रधान के 197 तथा वार्ड सदस्य के 463 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 76 तथा जिला परिषद के 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब बंगाणा ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 920 प्रत्याषी चुनावी मैदान में हैं।
ऊना ब्लॉक में प्रधान पद के 79, उपप्रधान पद के 93 तथा वार्ड सदस्य पद के 93 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। पंचायत समिति के 13 और जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस लिया। अब यहां 54 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 149, उपप्रधान के 177 तथा वार्ड सदस्य के 489 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंचायत समिति के 73 तथा जिला परिषद के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तरह ऊना ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 899 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।
अंब ब्लॉक में प्रधान पद के 9, उपप्रधान के 16, वार्ड सदस्य के 19, पंचायत समिति सदस्य के 3 तथा जिला परिषद के एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद अब यहां 57 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 233, उपप्रधान के 259 तथा वार्ड सदस्य के 570 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 100 तथा जिला परिषद के 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब अंब ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार हैं।
वहीं, हरोली ब्लॉक में प्रधान पद के 64, उपप्रधान पद के 32, वार्ड सदस्य पद के 52, पंचायत समिति के 11 तथा जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद अब यहां 48 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 169 तथा वार्ड सदस्य के 340 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 83 तथा जिला परिषद के 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस तरह हरोली ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 763 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।

=========================================

ऊना जिला में शहरी निकाय चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी - जतिन लाल
48 वार्डों के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित, 294 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात, 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 28,292 मतदाता करेंगे मतदान


ऊना, 16 मई. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अम्ब, टाहलीवाल तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़, दौलतपुर चौक एवं संतोषगढ़ में 17 मई(रविवार) को कुल 28,292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14,197 पुरुष तथा 14,094 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने आज(शनिवार) को जिला में विभिन्न शहरी निकायों में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के उपरांत उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। मतगणना संबंधित शहरी निकाय कार्यालय में सम्पन्न होगी। जिलेनिन 6 शहरी निकायों में कुल 48 वार्ड हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी वार्ड में 1-1 मतदान है किंतु अंब के वार्ड नं 6 में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 6-6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं। इस तरह 49 पोलिंग बूथों पर कुल 294 अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान प्रक्रिया के सुचारू निष्पादन के लिए तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन के पास कुल 108 ईवीएम उपलब्ध हैं। निर्धारित संख्या में मशीनों का उपयोग मतदान केंद्रों पर किया जाएगा, जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
जाने कहां कितने मतदाता
ऊना जिला के शहरी निकायों में सबसे अधिक मतदाता नगर परिषद संतोषगढ़ में है यहां कुल 7,775 मतदाता हैं जिनमें 3,955 महिला मतदाता और 3,820 पुरुष मतदाता है। वहीं सबसे कम मतदाता नगर पंचायत गगरेट में हैं। यहां कुल 2,680 मतदाता हैं जिनमें 1,334 महिला और 1,346 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में 6,338 मतदाता हैं, जिनमें 3,097 महिला और 3,241 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत अंब में कुल 5,575 मतदाता हैं जिनमें 2,754 महिला और पुरुष 2,820 पुरुष हैं जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता है। नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 2,875 मतदाता हैं, जिनमें 1,419 महिला और 1,456 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत दौलतपुर चैक में कुल 3,049 मतदाता हैं जिनमें 1,535 महिला और 1,514 पुरुष मतदाता हैं।
यहां होगा मतदान
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में वार्ड 1 का मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला(रामापा) वार्ड 2 में, वार्ड 2 का मतदान केंद्र पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला (राप्रापा)दौलतपुर चौक, वार्ड 3 का मतदान केंद्र वार्ड 5 में स्थित राप्रापा अप्पर बाड़ी, वार्ड 4 का मतदान केंद्र सराये भवन पुखर, वार्ड 5 का सराये बेहली , वार्ड 6 का सराये भवन, वार्ड 7 का मतदान केंद्र राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चैक में बनाया गया है।
इसी तरह नगर पंचायत अंब में वार्ड नं 1(पोलियां जस्वालां) का मतदान केंद्र सामुदायिक भवन पोलियां जस्वालां, वार्ड 2 (अंब 1) का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) अंब कमरा 19, वार्ड 3(अंब 2) का रावमापा अंब कमरा नं 23, वार्ड 4 हीरा नगर 1 का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब (कमरा नं 3), वार्ड 5 हीरा नगर 2 का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब (गल्र्ज काॅमन रूम), वार्ड 6 अदर्श नगर का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में केवल पुरुषों के लिए ( गल्र्ज काॅमन रूम से आगे वाला कमरा) तथा महिलाओं के लिए(एनएसएस कमरा), वार्ड 7 प्रताप नगर 1 का राजकीय प्राथमिक पाठशाला(राप्रापा) अंब बेला( 5वीं कक्षा वाला कमरा, वार्ड 8 प्रताप नगर 2 का राप्रापा अंब बेला में कक्षा चैथी का कमरा तथा वार्ड 9 प्रताप नगर 3 का अम्बेडकर भवन में बनाया गया है।
नगर पंचायत गगरेट में वार्ड नं. 1 के लिए अस्थाई, नजदीक टयूवबैल नं 48, वार्ड 2 का स्थाई सामुदायिक भवन वार्ड नं 2, वार्ड 3 का स्थाई भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाना (रावमाप्रा) कलोह(गगरेट), वार्ड 4 का अस्थाई नजदीक टयूवबैल नं 95, वार्ड 5 का स्थाई भवन रावमापा गगरेट, वार्ड 6 का स्थाई सामुदायिक भवन वार्ड नं 6 और वार्ड 7 का स्थाई सामुदायिक भवन, वार्ड नं 7 में बनाया गया है।
नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में वार्ड नं 1 का डीआईसी भवन मैहतपुर, वार्ड 2 का पटवारखाना भवन मैहतपुर, वार्ड 3 का सामुदायिक भवन नजदीक राधे श्याम मंदिर, वार्ड 4 का नगर परिषद सराये वार्ड न. 4, वार्ड 5 का नगर परिषद वार्ड नं. 2 का आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं. 5 में, वार्ड 6 का रावमापा बसदेहड़ा वार्ड नं 9, वार्ड 7 का नगर परिषद सराये वार्ड नं 4, वार्ड 8 का राप्रापा बसदेहड़ा और वार्ड 9 का रावमापा बसदेहडा में है।
नगर परिषद संतोषगढ़ में वार्ड 1 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा)(छात्रा) संतोषगढ़, वार्ड 2 का राप्रापा जट्टपुर संतोषगढ़, वार्ड 3 का पीएम श्री वीजीएम रावमापा (छात्र) संतोषगढ़, वार्ड 4 का राप्रापा(छात्र) संतोषगढ़, वार्ड 5 का रेहन बसेरा भवन संतोषगढ़, वार्ड 6 का राप्रापा(छात्रा) संतोषगढ़, वार्ड 7 का हाइड्रोलाॅजी कार्यालय संतोषगढ़, वार्ड 8 का सोमेश्वर मंदिर संतोषगढ़ और वार्ड 9 का सराये कुजा मंदिर संतोषगढ़ में है।
नगर पंचायत टाहलीवाल में वार्ड 1 का स्थायी, सराये मानुवाल सड़क वार्ड नं 1, वार्ड 2 का स्थायी आंगनवाड़ी भवन वार्ड नं. 2 नेस्ले इंडिया के समीप, वार्ड 3 का स्थायी सराय भवन वार्ड नं 3, वार्ड 4 का स्थायी राप्रापा टाहलीवाल वार्ड नं 5 पूर्व की तरफ, वार्ड 5 का स्थायी प्राथमिक राजकीय स्कूल टाहलीवाल वार्ड नं 5 दक्षिण की तरफ, वार्ड 6 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां वार्ड नं 2 तथा वार्ड 7 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंगल कलां वार्ड नं 2 शामिल है।