चण्डीगढ़, 03.05.26- : उत्कृष्ट समाधि साधक आचार्य भगवंत श्री विराग सागर जी महाराज के 63वें अवतरण दिवस तथा पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव के प्रथम पट्टाचार्य दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विराग मंच, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 27-बी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के बाहर मीठे पानी एवं शरबत की सेवा का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। श्री दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान धर्मबहादुर जैन, महामंत्री संत कुमार जैन, जैन मिलन के प्रधान रमेश जैन, सुंदर लाल जैन, दामोदर दास जैन, अहिंसा सेवा समिति के राजेंद्र प्रसाद जैन सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विराग मंच के अध्यक्ष आकाश जैन, उपप्रधान कुश जैन, कैशियर मुनिश जैन (जीरकपुर) तथा सदस्यगण अभिनन्दन जैन, अतिशय जैन, रिधम जैन, सुभाष जैन, अशोक कुमार जैन (जीरकपुर), सुनीता जैन, प्रोमिला जैन, पायलट जी और समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष शुक्ला क्रांति भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विराग मंच चंडीगढ़ के अध्यक्ष आकाश जैन ने कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य करती रहती है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को मीठा पानी व शरबत वितरित किया गया और सेवा भावना के इस आयोजन की सभी ने सराहना की।