सोलन-दिनांक 02.05.2026

पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय की ओर यातायात समय में बदलाव के आदेश

ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने जनहित में पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात समय निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात सांय 08.05 बजे से आरम्भ होगा। पूर्व में यह समय 08.15 बजे निर्धारित किया गया था।
अन्य सभी शर्ते 02 मार्च, 2026 को जारी आदेशों के अनुरूप यथावत रहेंगी।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 तथा 117, सड़क नियमन नियम, 1999 के नियम 15 तथा 17 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 के नियम 184 तथा 196 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।

======================================

सोलन-दिनांक 02.05.2026

शहरी निकाय निर्वाचन के लिए कुल 158 नामांकन प्रस्तुत

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन आज सोलन ज़िला में नगर निगम सोलन के लिए 33, नगर परिषद परवाणू के लिए 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 8, नगर पंचायत अर्की के लिए 6 और नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए।
29 अप्रैल, 2026 को 11, 30 अप्रैल, 2026 को 75 तथा आज कुल 72 नामांकन प्राप्त हुए।
नगर निगम सोलन के लिए कुल 55 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 25 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल 27 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नगर पंचायत अर्की के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 32 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
ज़िला सोलन के नगर निगम, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों में कुल 158 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नामांकनों की छंटनी 04 मई, 2026 को की जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड से आज चंद्र कांता, निवासी मकान नम्बर 433, गांव दिहूंघाट, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड से आज सुनील कुमार साहनी सुपुत्र संकर दास, निवासी मकान नम्बर 37/2, सदित मंजिल, नियर सेंट्रल स्टेट लाईब्रेरी, द मॉल सोलन तथा रमेश चंद सुपुत्र जीत राम, निवासी राज महल, बाईपास रोड, वार्ड नम्बर-2, सपरुन, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड से आज पियूष गर्ग सुपुत्र दिनेश अग्रवाल, निवासी नियर ओल्ड बस स्टैंड, मतु राम भवन, अप्पर बाज़ार, सोलन, रजनी, निवासी 16/1, कृष्ण मंदिर के पास, वार्ड नम्बर 3, द मॉल, सोलन तथा सरदार सिंह सुपुत्र डी.आर. ठाकुर, निवासी न्यू कथेड़, शारदा फार्म, चम्बाघाट, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड से आज देवेन्द्र कुमार सुपुत्र लछी राम, निवासी वी.पी.ओ. चम्बाघाट, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड से आज गीताजंलि शर्मा, निवासी नारंग हाउस, गेट नम्बर 1-ए, अपोजिट गुप्ता हाउस, जौणाजी रोड, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड से आज सत्या वर्मा, निवासी मकान नम्बर 5, बिंदल कॉलोनी, वार्ड नम्बर-6, सोलन, रेखा साहनी, निवासी मार्फत बिमला साहनी, साहनी काम्पलेक्स, चौथी मंजिल, वार्ड नम्बर-6, सर्कुलर रोड, सोलन तथा रोहिनी सूद, निवासी मकान संख्या 81/1, मानव लॉज, वार्ड नम्बर-6, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड से आज मुकेश सुपुत्र चमन लाल वर्मा, निवासी राजगढ़ रोड़, नज़दीक हरि मंदिर, वार्ड नम्बर 7, सोलन, राम पाल सुपुत्र रल्ला राम चौहान, निवासी नज़दीक पुंज विला स्कूल, मकान नम्बर 145/7, धोबीघाट, सोलन तथा अशोक ठाकुर सुपुत्र अमर नाथ, निवासी शांति निवास 236/7, आदर्श नगर, वार्ड नम्बर-7 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड वार्ड से आज पूनम, निवासी ग्रोवर बेंगल, चौक बाज़ार सोलन, सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र संत राम, निवासी नज़दीक शूलिनी माता मंदिर, जौणाजी रोड, सोलन तथा ललित कौंडल सुपुत्र कृष्ण दत्त, निवासी नियर शूलिनी माता मंदिर, जौणाजी रोड, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड से आज मीनाक्षी शर्मा, निवासी उर्मिला निवास, पैलेस रोड, सोलन, सलिता शर्मा, निवासी मकान नम्बर 314, वार्ड नम्बर 9, शर्मा निवासी, शिल्ली रोड, सोलन तथा सुमन साहनी, निवासी 289/9, शिल्ली रोड, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरी घाटी वार्ड से आज विवेक डोभाल सुपुत्र प्रकाश डोभाल, निवासी डोभाल निवास, ऑफिसर कॉलोनी, वार्ड नम्बर 10, सोलन तथा वीरेन्द्र सुपुत्र जोगिन्द्र पाल, निवासी नव कुंज, नज़दीक डाईट, वार्ड नम्बर 10, कोटलानाला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साइड वार्ड से आज बिधी चन्द शर्मा सुपुत्र सालिग राम, निवासी शर्मा निवास, नज़दीक पुराना ज़िलाधीश कार्यालय, सोलन, प्रियंका अग्रवाल, निवासी होटल अमर, वार्ड नम्बर-12, सैनिक रेस्ट हाउस के पास, सोलन, ऊषा शर्मा, निवासी ब्रहम निवास, रैडक्रॉस रोड, सोलन तथा ईश्वर दत्ता सुपुत्र जानू राम, निवासी मकान नम्बर 121, ईश्वर निवास, सन्नी साइड, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड से आज जगदीश चंद सुपुत्र नेक राम, निवासी सेर कलीन, वार्ड नम्बर 13, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड से आज मीना, निवासी मकान नम्बर 116/13, हिमानी काटेज, फेज-1, सपरुन, सोलन तथा ईशा सूद, निवासी मकान नम्बर 102, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेज-1, सपरुन, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड से आज विनय सुपुत्र प्रताप सिंह भगनाल, निवासी भगनाल निवास, कोटलानाला, वार्ड नम्बर 15, राजगढ़ रोड, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौन आंजी वार्ड से आज सीमा, निवासी गांव रबौन, डाकघर सपरुन, सोलन तथा अनीता कुमारी, निवासी नज़दीक शिव मंदिर, रबौन, सपरुन, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पती कथेड़ वार्ड से आज तरुणा शर्मा, निवासी शर्मा निवास, नियर पावर हाउस, डाकघर चम्बाघाट, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी परवाणू महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 से आज कौशल्या राणा, निवासी ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक नम्बर-3, ए-2 सैक्टर-1, परवाणू ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 से आज अमित कुमार सुपुत्र नानकू राम, निवासी ए-3, ब्लॉक-3, सैक्टर-3, परवाणू तथा चैन सिंह सुपुत्र लच्छी राम, निवासी नज़दीक फायर स्टेशन, सैक्टर-3, परवाणू ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 से आज संजय यादव सुपुत्र स्व. हरिहर यादव, निवासी मकान संख्या 11, सैक्टर 1-ए, परवाणू ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 से आज रेणू सूद, निवासी ए-3, ब्लॉक-63, सैक्टर-6, परवाणू ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 से आज अनिता शर्मा, निवासी एल.आई.जी.-5, ब्लॉक नम्बर-2, सैक्टर-4, परवाणू ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड के लिए आज मयूराक्षी सिंह, निवासी 57/1, अर्की तथा पुष्पा, निवासी 52/3, वार्ड नम्बर-1, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से आज ललित कुमार सुपुत्र जैसी राम, निवासी वार्ड नम्बर-2, अर्की के नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से आज सीमा गुप्ता, निवासी 20/1, वार्ड नम्बर-4, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से आज सीमा, निवासी 23/2, वार्ड नम्बर-6, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड से आज अनुज, सुपुत्र राम चंद, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से आज रवि सेठी सुपुत्र नरेन्द्र, निवासी सिलहारी, कण्डाघाट, अनिल शर्मा सुपुत्र स्व. वेद प्रकाश शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-1, सोनिया सेठी पत्नी किशोर, निवासी वार्ड नम्बर-1 तथा किशोर सुपुत्र सरदारी लाल, निवासी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड से आज मनीष कुमार शर्मा सुपुत्र गिरीश चंद, निवासी वार्ड नम्बर-2, कण्डाघाट तथा किरण शर्मा पत्नी मनीश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-2, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड से आज राजकुमार सुपुत्र स्व. सीता राम, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट, रवि शंकर सुपुत्र दीन दयाल, निवासी कण्डाघाट तथा नितिन गुप्ता सुपुत्र अशोक गुप्ता, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड से आज पुष्पा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग, लीना सुपुत्री सुरेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग तथा दीपा रानी पत्नी स्व. राजेश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से आज आरती सुपुत्री सुरेश लाल, निवासी वार्ड नम्बर-5, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से आज जसमीन कौर पत्नी करन नूर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5, कण्डाघाट, अर्चना सुपुत्री स्व. राम स्वरूप, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट, भूपेन्द्र पाल सिंह सुपुत्र स्व. राम स्वरूप, निवासी वार्ड नम्बर 6, कण्डाघाट, बलबीर कौर पत्नी स्व. रमेश कुमार, निवासी कण्डाघाट तथा वीरेन्द्र कुमार सुपुत्र सुखराम, निवासी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड से आज कमलेश वर्मा पत्नी अजय वर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-7, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

========================================

सोलन दिनांक 02.05.2026

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने आज नगर निगम सोलन के प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का आंतरिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा सोलन, सुनील ठाकुर, दिनेश शुक्ला, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, अधीक्षक कमला शर्मा, नगर निगम सोलन के एस.डी.ओ. गोपी सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।