चण्डीगढ़ 01.05.26- : चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ (सीसीआई) की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसके तहत सुरिंदर गुप्ता को अध्यक्ष व अरुण गोयल को महासचिव चुना गया। इनके अलावा नवीन मंगलानी को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को संयुक्त सचिव व राकेश मित्तल को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में उपस्थित 13 सदस्यों ने उक्त पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित और अनुमोदित किए।
बैठक के दौरान सदस्यों ने पिछले वर्ष विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष उठाए गए मुद्दों और उनके समाधान की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा चण्डीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) द्वारा जारी बिजली बिलों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरिंदर गुप्ता ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैंबर उद्योगों की प्रगति और व्यापार से जुड़े मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।