सोलन-दिनांक 22.04.2026
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 17 के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन को उनके न्यायालय कक्ष के साथ स्थित कमरा नम्बर 405, तृतीय तल पर उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी।
नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी।
कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के तुरंत उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।
निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
====================================
नगर पंचायत अर्की के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की द्वारा नगर पंचायत अर्की के सभी 7 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी।
नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी।
कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।
निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
=======================================
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट द्वारा नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 7 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड सिलहारी, हिमुडा, पड़ाव, दोलग, राज राजेश्वरी, लोअर बाज़ार व ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड के नामांकन उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के न्यायालय कक्ष, कमरा नम्बर 401 में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी।
नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी।
कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।
निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
=============================================
नगर परिषद परवाणू के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली द्वारा नगर परिषद परवाणू के सभी 9 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद परवाणू के वार्ड संख्या 1 से 9 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी को नगर परिषद परवाणू में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी।
नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी।
कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।
निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
=======================================
नगर निगम सोलन की अनुपूरक मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित
नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 17 तक सभी वार्डों की अनुपूरक मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। यह जानकारी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि यह अनुपूरक मतदाता सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के अनुरूप प्रकाशित की गई हैं।