डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान डीसी
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित
पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों करें चेकिंग
धर्मशाला 19 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इस बाबत वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पोलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पाॅलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है इस के लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाएं।
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित
उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत 37 गैस एजैंसियों के पास कुल 578731 एल0पी0जी0 उपभोक्ता पंजीकृत हैंए जिन्हें गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से करवाई जा रही है। जिला में कार्यरत सभी गैस एजेन्सियों के लिए एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण हेतु रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है तथा सभी गैस एजेन्सियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गैस एजेन्सियों को एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतोल यंत्र लाऊड.स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया हैए जिस पर विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि सिलेण्डरों के वितरण का के बारे में उपभोक्ताओं को पता चल सके ।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण कमेटी द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्यों की दुकानों को आबंटित करने पर भी चर्चा की गई तथा स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर सस्ते मूल्य की दुकानें आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए।
इससे पहले जिला खाद्य नियंत्रक पुरूषोत्तम सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न उपलब्धियों के बारे में कमेटी को अवगत करवाया।

========================================

पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी: उपायुक्त
28 मार्च तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावे एवं आपत्तियां

धर्मशाला, 19 मार्च: जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में राज्य चुनाव आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन पंचायती राज संस्थाओं की अंतिम निर्वाचन नामावली पहले ही प्रकाशित हो चुकी है, उनके लिए विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी।
उन्होेंने बताया कि 28 मार्च 2026 तक दावे एवं आपत्तियां संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके उपरांत 2 अप्रैल 2026 तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। यदि किसी पक्ष को निर्णय से असहमति हो, तो वह 10 अप्रैल 2026 तक अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर कर सकता है, जिनका निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अंतिम रूप से पूरक निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, पहले से अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचन नामावलियों की प्रतियां, 01 अक्टूबर 2025 को योग्यता तिथि मानते हुए, संबंधित कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत तथा पंचायत समिति कार्यालयों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण गंभीरता एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।