हिसार, 19.03.26--श्री प्रयागगिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में चैत्र नवरात्रि पर माता दुर्गा जी की पूजा पर अखंड ज्योत संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने जलाई। जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने अपनी-अपनी अलग अखंड ज्योत जलाई। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा जी धरती लोक पर आकर भक्तों के कष्टों को दूर करती है। माता दुर्गा जी की पूजा करने से भक्तों के घर में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहती है। शिवाल ट्रस्ट में हर रोज सुबह व शाम माता जी के पूजा का कार्यक्रम लगातार 9 दिन तक चलेगा और नौवे दिन दुर्गा माता जी की अलग-अलग अवतारों में पूजा होगी। जिससे मन और आत्मा की शुद्धि होती है। नवरात्रि का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पूरे देश में यह त्यौहार बड़े धूमधाम से 9 दिनों तक मनाया जाता है।चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति की उपासना का पर्व है, जो वसंत ऋतु के आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है और कई क्षेत्रों में इसे हिंदू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है। बजरंग गर्ग में कहा कि नवरात्रि के त्योहार पर कलाकारों द्वारा 23 मार्च को भव्य भजन समारोह का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पवन रालवासिया,नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी,सुरेंद्र सिंगला, प्रवीण जैन, ओमप्रकाश असीजा, जगत नारायण, सत्येंद्र गोयल, रमेश पटवारी, प्रतीक एलाहाबादी, जय गोपाल घेरा, प्रेम कुमार कुकरेजा, महेंद्र भाटिया, गगन वलेचा, राकेश सैनी, संजय वलेचा, मुकेश मेहरिया, दीपक कुमार, मनीष चावला,जसराम वर्मा, सुनील शर्मा, श्रीमती अंगुली देवी, अनीता गर्ग, ऊषा गर्ग आदि भक्त जन भारी संख्या में मौजूद रहे।