हिसार, 05.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में होली फाग पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हुआ। जिस में भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें 501 किलो फूलों की होली खेली गई। होली के गीतों पर भक्त जन काफी देर तक नाचते-घूमते रहे।

शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि होली के त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हमें देता है। होली का त्योहार सारे भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। होली और फाग भारतीय संस्कृति रंग, उमंग और लोक संगीत का अनूठा संगम है। होली का त्योहार देश भर में नाचते-गाते हुए ढोलक-मंजीरों के साथ भव्य रूप से मनाते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि होली से हमें संदेश मिलता है कि जैसे अग्नि में होलिका दहन के माध्यम से नकारात्मकता का अंत हुआ वैसे ही हमें अपने भीतर क्रोध, द्भेष, अहंकार को त्यागना चाहिए। प्रेम, सद्भाव, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा के रंगों से जीवन को आलोकित करना ही सच्ची होली है। कलाकारों द्वारा होलिया में खेले रे गुलाल, आज विराज में होली है रसिया, राधा सखी संग नाचे ब्रिज में, रंग डाले कन्हैया रंग डाले होली है, मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होली में आदि गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने भजन गायकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर रामलीला कमेटी प्रधान विनोद गुप्ता,पूर्व प्रधान वीरभान बंसल व सज्जन गुप्ता, संरक्षक नारायण दास बंसल, संयोजक जगत नारायण, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन शिवकुमार सोनी, अक्षय मलिक, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, पार्षद भीम महाजन, भगत सिंह एसोसिएशन के प्रधान रवि आहूजा, अग्रवाल संगठन प्रधान सत्यपाल अग्रवाल, स्वर्णकार जिला प्रधान रामनिवास सोनी, विपिन गोयल, सीए पवन गिरधर, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, श्याम मंडल प्रधान सुरेंद्र बागड़ी, युवा प्रधान भरत सोनी, ज्योति बब्बर, महिला प्रधान संतोष जून, प्रमुख समाजसेवी सुभाष ढींगड़ा, ऋषि राज गर्ग, राम अवतार सिंगल, मुकेश सैनी, जगदीश तायल, सुरेंद्र सोनी, ओमप्रकाश बजाज, पितरू मल गोयल, किशन लाल बागड़ी, बजरंग असरावां, पवन बंसल, नरेंद्र गर्ग, सतपाल असीजा, अरुण जैन, मनीराम अग्रवाल, वेद प्रकाश आर्य आदि प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।