SHIMLA, 16.02.26-चौदहवीं विधान सभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल हि0प्र0 शिव प्रताप शुक्ल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के साथ विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।
चौदहवीं विधान सभा के ग्यारहवें सत्र का आरम्भ होने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट करते हि0 प्र0 के मुख्यमंत्री, ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0, हर्षवर्धन चौहान।