असंध, 10.05.24- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ब्रह्म तेज़ और क्षात्र तेज़ के आलौकिक समन्वय के प्रतीक हैं। डॉ. चौहान असंध बाईपास पर निर्मित भगवान परशुराम चौक के लोकार्पण समारोह पर उपस्थित नगरवासियों को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गाँव चोचड़ा के शिव मंदिर में स्थापित हुई भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रतिभागिता और पूजा अर्चना की। विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्र पाठ कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

दोनों कार्यक्रमों में डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारे अवतार और महापुरुष समूची मानवता की धरोहर हैं और उन्हें किसी भी जाति समुदाय तक सीमित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का सच्चा अनुयायी और भक्त वही कहला सकता है जो भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्वों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार चुका हो।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह हम भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भारतीय कालगणना के अनुसार अक्षय तृतीया को मनाते हैं हम सबको अपने अपने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी देसी तिथियों के अनुसार मनाने चाहिए।

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जीवन में प्रसन्न और आनंदित रहना परम आवश्यक है। भगवान परशुराम से उनकी जयंती के अवसर पर आइए मिलकर सब की प्रसन्नता और सुख समृद्धि की कामना करें।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा प्रधान पवन, रामफल फफदाना, राम करण शर्मा अरडाना, रमेश कौशिक, पंकज कौशिक, सतीश कौशिक, महेंदर कुमार, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, शेट्टी पंडित, राजू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामनिवास वकील, बलवान शर्मा, अशोक सैनी, डॉ बाली , डॉ सतनारायण, महेंद्र, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।