चण्डीगढ़, 07.05.24- : वार्ड संख्या 9 मौली जागरां पार्ट 2 में चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे और एरिया पार्षद बिमला दुबे व उनकी टीम के द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार दुबे ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान करते हुए चंडीगढ़ से भाजपा को तीसरी बार जीता कर भगवामय करने का आग्रह आई हुई जनता से किया। संजय टंडन ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के द्वारा किए गए पिछले 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सुरक्षा भी है, सम्मान भी है, समृद्धि भी है, विकास भी है, और इससे पनपा जनता में विश्वास भी है। दुबे ने कहा कि सुंदर नगर - मौली जागरां की जनता-जनार्दन का विश्वास और उत्साह भाजपा की जीत की गारंटी है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आए हुए लोगों का आभार जताया।