*भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
देश में लंबे समय सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस केवल गरीबी हटाओं का नारा देती रही-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

*नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में 25 करोड़ हुए गरीबी रेखा से ऊपर-जतिंदर पाल मल्होत्रा
मौका है उन नेताओं को सबक सिखाने का जो पिछले संसदीय क्षेत्रों को भगवान भरोसे छोड़ कर भागे-टंडन

चंडीगढ़, 05.05.24- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के नेतृत्व में रविवार को मौली जागरा से विकास नगर तक रोड शो में हजारों लोग भाजपा के समर्थन में शामिल हुए। इस दौरान जगह जगह रोड शो का स्वागत ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से हुआ। भाजपा नेता एवं नगर निगम पार्षद मनोज सोनकर के वार्ड में आयोजित रोड शो के दौरान इस रैली के प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले की सरकारों में देश के विकास के लिए बहुत धीमी गति से विकास हुआ था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने विकास की गति को तेज करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली दूसरे देश भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेते थे और आज जब भारत बात को दुनिया गौर से सुनती हैं।वहीं भाजपा के पिछले दस साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को रोककर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।

मल्होत्रा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस लंबे समय देश पर सत्ता सुख भोगने के बावजूद अपने भाषणों में गरीबी समाप्त करने का नारा देती रही, लेकिन गरीबी को खत्म करने और देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस पहल नहीं की। वर्तमान प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण ही नीति आयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने माना है कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए है और अगले 10 सालों में देश में गरीबी पूरी तरह से खत्म होगी और और भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा।मल्होत्रा ने इस मौके पर लोगों से अपील कि की वे भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को महाशक्ति बनाने का जो लक्ष्य रखा है,उसे पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह मौका है उन लोगों को भी सबक सिखाने को जो पिछले चुनाव अलग अलग क्षेत्रों से जीत कर अपने पुरानी संसदीय क्षेत्रों की भोली भाली जनता से छल कर अब तीसरी जगह से जीत की हसरत लिए चंडीगढ़ में आ चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि कहा कि देश ने पिछले दस वर्षों ने करवट ली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है और ताकतवर भ्रष्टाचारी जेलों में बंद हैं।पूर्व की सरकारें केवल भाषणों में ही भ्रष्टाचार खत्म करने के दावा करती थी,जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खत्म करके ऐतिहासिक बदलाव किया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जनता को भरोसा है।यह मोदी की नीतियों का परिणाम है कि देश की जनता भाजपा को 400 से ज्यादा सीटों से विजयी बनाने का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि जब जनता ने ही यह तय कर लिया है तो भाजपा को 400 पार होने से कोई नहीं रोक सकता और कांग्रेस जैसा कमजोर नेतृत्व वाला राजनीतिक दल तो बिलकुल भी नहीं।

टंडन ने रोड शो में कहा कि यह मौका है कांग्रेस के उस नेता को सबक सिखाने का,जिसे पंजाब की दो लोकसभा क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार देकर संसद में भेजा,लेकिन वह उन्हें भगवान भरोसे छोड़ तीसरी जगह पर सांसद बनने के लिए डेरा डाल चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर केंद्र की सत्ता पर काबिज होना चाहती है और इसके लिए उसने अपने जैसे विभिन्न दलों को जोड़कर भानुमति के कुनबा खड़ा किया है,इस गठबंधन का लोगों की नजर में वजूद क्या है, इसका अंदाजा 4 जून को हो जाएगा। टंडन ने चंडीगढ़ वासियों से अपील की कि उन्हें जिस तरह का समर्थन और सहयोग चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा है,वह इसे जीवनभर नहीं भूलेंगे और उनका एक ही संकल्प है कि अगले पांच वर्षों में चंडीगढ़ में जो कार्य पिछले 50 वर्षों में नहीं हुए वह अगले पांच साल में उसके करके दिखाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली,प्नगर निगम के पार्षद मनोज सोनकर,प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी,सुभाष मौर्य,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष राम चौधरी और भाजपा के अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।