चण्डीगढ़ : ईशा फाउंडेशन और देश भगत रेडियो द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर मोटरसाइकिल रैली और वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जो रोज़ गार्डन के पार्किंग स्थल से शुरू होकर रॉक गार्डन, सुखना झील, सेक्टर 33, ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग और शांति पथ के बाहर सड़क से गुजरी व सेक्टर 16 रोज़ गार्डन पर समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान देश भगत रेडियो के आरजे संघमित्रा, प्रतीक और मीनल ने पर्यावरणीय चुनौतियों और संबंधित मुद्दों की आवश्यकता पर जोर दिया और प्लैनेट बनाम प्लास्टिक, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि, प्रदूषण, जंगलों जैसी महत्वपूर्ण चिंताओं के बारे में संबोधित किया। वृक्षोँ की कटाई और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई। एक स्थायी जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।