चण्डीगढ़, 08.04.24- : वर्ष 2024-25 के लिए चण्डीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव आज यहां सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिसमें अभय शर्मा को अध्यक्ष चुना गया जबकि सुरेश कुमार भूरिया को महासचिव एवं अंकित धीमान वित्त सचिव नियुक्त किए गए।
इनके अलावा विकास पुरी को वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल वर्मा व विपिन शर्मा को उपप्रधान, मोहित बरसल को सचिव एवं हरमिंदर सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। ये चुनाव लगातार दूसरे वर्ष सर्वसम्मति से हुए हैं व वकील सदस्यों ने पदाधिकारियों का चयन किया।