CHANDIGARH,02.10.25-चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से बनाया गया। इस उपलक्ष्य में इस मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा और मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कार्तिकय शर्मा यहाँ पहुँचे। उन्होंने राम लक्ष्मण और हनुमान के तिलक किया।
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विजयादशमी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज हम यहाँ सभी इस ऐतिहासिक ग्राउंड में एकत्रित हुए हैं। दशहरा केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के एक आत्मा है। यह अच्छाई की बुराई पर जीत, सत्य की असत्य पर विजय, और धर्म की अधर्म पर सर्वोच्चता का स्मरण है। दशहरा का पर्व हमें स्मरण कराता है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हों अच्छाई उस पर जीत पा ही लेती है। उन्होंने कहा कि यही रामायण का सार है और यही मान्यता को आगे बढ़ाने का मार्ग है। रावण कितना भी शक्तिशाली था, लेकिन अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नीति, सदाचार और न्याय की हमेशा विजय हुई। आज के युग में भी हम सबको ही प्रेरणा लेनी चाहिए, जब समाज में प्रेम सहयोग और सत्या के उजाले का संचार होगा बुराइयों का अंत निश्चित है। हमारे जीवन में कितनी विकट चाहिए या बुराईयाँ आ जाएँ, अगर हमारे ऊपर सच्चाई परिश्रम और अच्छे संस्कारों का कवच है तो हम निश्चित विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि आज का दिन एक बहूत ही महत्वपूर्ण दिन है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहाँ आज आने का मौक़ा मिला। मेरे दादा जी और मेरे पिताजी का यहाँ पूरा सहयोग और योगदान रहा है। सारी ऑर्गनाइजेशन कमिटी का धन्यवाद करना चाहता हूँ। जब मैं ख़ुद आठ नौ साल का था तो मैं ख़ुद यहाँ रामलीला देखने आया करता था। यह पर हमारी मर्यादा और संस्कृति का प्रतीक है।