चण्डीगढ़, 23.04.22- : डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 8 की पूर्व प्रिंसिपल सुनीता रनयाल द्वारा लिखित पुस्तक "शब्द, मैं तुम्हारी मूक चेतना" का आज प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में विधिवत विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के निदेशक आईएफएस देवेंद्र दलाई, विशिष्ट अतिथि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज, पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंद्र सिंह, युवसत्ता के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, साहित्यकार डॉ विनोद शर्मा, समाजसेवी नंदलाल और प्रिंसिपल जसकिरण व साहित्यकार पुनीता बावा उपस्थित थे।

आईएफएस देवेंद्र दलाई ने कहा कि चण्डीगढ़ शहर अपने वृक्षों के लिए प्रसिद्ध है और लेखिका ने इसी को अपनी रचनाओं में स्थान दिया है। सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार कविता को वृक्षों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सुनीता रनयाल ने कहा कि पौधा बड़ा होकर वायु को स्वच्छ करेगा। इससे प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का योगदान ही पृथ्वी को स्वच्छ और स्वस्थ बना सकता है। इस पुस्तक में कुल 33 रचनाएं हैं। चण्डीगढ़ के पेड़ों को अपने कैमरे से पन्नों पर उतार कर लेखिका ने इसे और आकर्षक बना दिया।