चंडीगढ़, 22 नवंबर, 2026:चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा आज सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के निकट खुले मैदान में चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के दूसरे संस्करण-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन में विभिन्न देशों और भारत के अलग-अलग हिस्सों से आए धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने शहर में एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में अपनी पहचान बनाई।
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी 5 किलोमीटर श्रेणि में भाग लिया। इस आयोजन में चार श्रेणियां रखी गई थीं, जिनमें 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल थीं। मैराथन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग धावकों ने भी भाग लिया, जो समावेशिता और खेल भावना का प्रतीक रहा।
बाद में प्रशासक ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 18 पुरस्कार विजेताओं सहित अलग-अलग आयु वर्गों और ओवरऑल श्रेणियों में विजेताओं को कुल ₹1 करोड़ 16 हजार की पुरस्कार राशि वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने, खुश रहने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। नशा मुक्त भारत के निर्माण पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रशासक ने चंडीगढ़ के नागरिकों से भी अपील की कि वे चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन को भारत की नंबर-1 मैराथन बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग और भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी आयोजकों, साझेदारों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके योगदान के लिए उन्हें प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार राशि का विवरण
फुल मैराथन (42 किलोमीटर) – ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
* प्रथम पुरस्कार – ₹7,00,000
* द्वितीय पुरस्कार – ₹5,00,000
* तृतीय पुरस्कार – ₹3,00,000
हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) – ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
* प्रथम पुरस्कार – ₹4,00,000
* द्वितीय पुरस्कार – ₹3,00,000
* तृतीय पुरस्कार – ₹1,50,000
10 किलोमीटर दौड़ – ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
* प्रथम पुरस्कार – ₹2,00,000
* द्वितीय पुरस्कार – ₹1,50,000
* तृतीय पुरस्कार – ₹1,00,000
अधिक जानकारी के लिए देखें: https://chdmarathon.chd.gov.in/prizemoney
मैराथन के अनंतिम परिणाम
फुल मैराथन (42 किलोमीटर) – महिला वर्ग
* प्रथम – Jane Wanjiru (2:46:56), केन्या
* द्वितीय – Senait Kefelegn Lesharge (2:53:13)
* तृतीय – Parul Choudhary (3:03:06), भारत
फुल मैराथन (42 किलोमीटर) – पुरुष वर्ग
* प्रथम – George Nganga (2:22:18), केन्या
* द्वितीय – Paul Kemei (2:25:21), केन्या
* तृतीय – Isaac Kiprono Yego (2:25:21), केन्या
हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) – महिला वर्ग
* प्रथम – Tsehay Desalegn Adhana (1:16:12), इथियोपिया
* द्वितीय – Renu Singh (1:17:51), भारत
* तृतीय – Varsha Devi (1:22:49), भारत
हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) – पुरुष वर्ग
* प्रथम – Dejene Bonsa Melka (1:04:48), इथियोपिया
* द्वितीय – Kulbir Singh (1:06:27), भारत
* तृतीय – Neeraj (1:06:28), भारत
10 किलोमीटर दौड़ – महिला वर्ग
* प्रथम – Priti (0:35:08), भारत
* द्वितीय – Svati Pal (0:35:09), भारत
* तृतीय – Senayit Ayele Alemu (0:35:10), इथियोपिया
10 किलोमीटर दौड़ – पुरुष वर्ग
* प्रथम – Lovepreet Singh (0:29:52), भारत
* द्वितीय – Divbyanshu Kumar (0:29:52), भारत
* तृतीय – Pawan Kumar (0:29:53), भारत
इस अवसर पर प्रशासक के साथ सुश्री प्रेरणा पुरी, सचिव, खेल, यू.टी. चंडीगढ़; श्री निशांत कुमार यादव, उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़; श्री पुष्पेंद्र कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, चंडीगढ़; श्री सोरभ कुमार अरोड़ा, निदेशक खेल तथा डॉ. महेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक, खेल भी उपस्थित थे।