जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा विभिन्न नालसा योजनाओं के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 18 सितम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत आज(शुक्रवार) को जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं सार्वजनिक संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, बच्चों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को उनके कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऑज़ोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), ऊना में संबंधित विभाग के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता परवीन चौधरी ने प्रतिभागियों को ओजोन परत के महत्व, ओजोन क्षरण के कारणों एवं दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसी क्रम में नालसा जागृति– सशक्त युवा, सशक्त भारत योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अजौली, ब्लॉक ऊना में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहायक प्रोफेसर सुजाता तथा पीएलवी अवतार कौर ने प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच पर नालसा योजना, 2025 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बट्ट कलां में सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता परवीन कुमारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों एवं हकदारियों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वहीं, नशामुक्ति एवं जागरूकता पहल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टकारला, ब्लॉक अंब में ड्रग इंस्पेक्टर, अंब द्वारा पीएलवी अमरजीत सिंह के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा नशे की रोकथाम एवं पुनर्वास के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही, बच्चों के लिए आशा योजना के तहत राजकीय उच्च पाठशाला, जनकौर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, ऊना तथा पीएलवी परमजीव द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, बाल शोषण एवं उत्पीड़न की रोकथाम तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अलावा वीर परिवार योजना के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड, ऊना में रिटेनर अधिवक्ता अजय कुमार तथा पीएलवी दिलबर सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कानूनी अधिकारों एवं हकदारियों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

शिखा लखनपाल ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य किसी कारण से न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे।

==============================

भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा और कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप

हमीरपुर 18 सितंबर। सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स करवाने तथा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग हेतु चंडीगढ़ की विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी ने भारतीय थल सेना के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है।
दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सों तथा कोचिंग पर 30 से 60 प्रतिशत तक छूट या स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं इच्छुक युवा इसका ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

===============================================

अणु में उपभोक्ताओं को दी स्मार्ट मीटर और सौर ऊर्जा संयंत्रों की जानकारी

हमीरपुर 18 सितंबर। आम उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने, उनकी विभिन्न समस्याओं के निवारण, घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और बिजली बोर्ड की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार को अणु के विद्युत विश्राम गृह में एक जागरुकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा और स्मार्ट मीटर के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उनकी कई शिकायतों का निवारण भी किया।
सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली बोर्ड के विशेष जागरुकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल सौर ऊर्जा को अपनाने और आधुनिक स्मार्ट मीटर के फायदों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर प्लांट योजना की जानकारी दी गई तथा बिजली बिलों में भारी कटौती करने के लिए घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया। सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने पर दी जाने वाली विभिन्न वित्तीय छूट और सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे अपना सकें। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए सहायक अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने दैनिक बिजली खर्च पर नजर रख सकते हैं। इससे गलत या अनुमानित बिलिंग की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाती है। स्मार्ट मीटर बजट के अनुसार बिजली उपयोग करने की योजना को आजादी देता हैं।
=====================================
भोटा में 21 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा बिजली बोर्ड

भोटा 18 सितंबर। बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इनसे संबंधित मुद्दों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपमंडल भोटा में भी 21 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल भोटा के सहायक अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
==================================================
20 सितंबर को मसरेहड में बिजली बंद रहेगी

धर्मशाला, 18 सितंबर: सहायक अभियंता, विद्युत लोकेश चौधरी ने जानकारी दी है कि पुरानी एलटी विद्युत लाइनों को नई विद्युत लाइनों से बदलने और सामान्य रख-रखाव हेतु 20 सितंबर डीटीआर 250 केवीए मसरेहड तथा 100 केवीए मसरेहड बन्द रहने के कारण मसरेहड व् साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जायेगा।
=============================================
जेएनवी में 9वीं व 11वीं में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

धर्मशाला, 18 सितंबर :नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु 9वीं कक्षा के लिए नवोदय विद्यालय समिति के लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
========================================
बड़सर में 23 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा बिजली बोर्ड

बड़सर 18 सितंबर। बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इनसे संबंधित मुद्दों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपमंडल बड़सर में भी 23 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
=======================================
धनेटा में भी किया गया विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया जागरुक

नादौन 18 सितंबर। हिमाचल प्रेदश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उपमंडल धनेटा ने उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकार एवं दायित्व, विद्युत टैरिफ, रूफ टॉप सोलर प्लांट, स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा बजत एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को विद्युत शिकायतों के निवारण एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं तथा प्रश्नों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन किया गया।
सहायक अभियंता किशोरी लाल ने उपाभोक्ताओं से कहा कि अगर वे भविष्य में जानकारी लेना चाहते हैं तो वह विद्युत उपमंडल कार्यालय धनेटा में संपर्क कर सकते हैं।
=================================================
विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर

हमीरपुर 18 सितंबर। मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर मशरूम की खेती पर प्र्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और आरसेटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
=============================================
सोलन दिनांक 18.09.2026

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को अर्की के प्रवास पर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर, 2026 को सोलन ज़िला के अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर, 2026 को सांय 04.05 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत चौगान मैदान से ही सरयांज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी के खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू तदोपरांत चौगान मैदान से कुनिहार में फल व सब्जी उप यार्ड तथा दाड़लाघाट स्थित आई.एस.बी.टी. बस अड्डे का लोकार्पण भी करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू दानोघाट साहजादा से नेरी प्लाटा सम्पर्क मार्ग, सिनटीघाट से बानधार एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत मांगू स्थित 33 के.वी. जी.आई.एस. विद्युत उप केन्द्र ग्याणा तथा 33 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला भी रखेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत राज्य स्तरीय सायर मेला समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
.0.