CHANDIGARH,18.08.26-भारत विकास परिषद शाखा साउथ 1 चंडीगढ़ के महिला सहभागिता प्रकोष्ठ द्वारा 18.08.2026 को सेक्टर 48 के केन्द्रीय विहार में एनीमिया टेस्ट का आयोजन किया गया इसमें घरों में काम करने वाली 50 महिलाओं का टेस्ट किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी महिलाओं को गुड़ और चना वितरित किए गए और उनको अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए समझाया भी गया।
इस कार्यक्रम में शाखा के लगभग 15 सदस्यों का सहयोग रहा। भाविप चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ एम के विरमाणी, पूर्व अध्यक्ष श्री पी के शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा, दक्षिण जिला महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती उमा सिंघल, शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र मिसरी, सचिव श्री शक्ति चंद्र शर्मा व् शाखा महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती रिंकू सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।