panchkula. 05.07.26-समिति के सदस्यों ने बताया कि तरुण भंडारी, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव, की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मीरू सेवा समिति ने गौसेवा का संकल्प लेकर गोवन सेवा धाम में सेवा कार्य किया और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस सेवा कार्यक्रम में चारू तायल, मुदिता शर्मा तथा मीरू सेवा समिति के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।