पंचकूला, 09.06.26- : सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के रक्तदाताओं और युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर की विधिवत शुरुआत सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर की।इस शिविर में विशेष रूप से सेक्टर 6 अस्पताल (नागरिक अस्पताल, पंचकूला) की विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने पहुंचकर रक्त एकत्रित किया। अस्पताल की टीम ने पूरी सुरक्षा और मानकों का ध्यान रखते हुए रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने खुद आगे बढ़कर सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपे और बैच लगाकर उनके इस अद्वितीय मानवीय कार्य की सराहना की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तरुण भंडारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं है, क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी मरते हुए जरूरतमंद इंसान को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के ऐसे कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएं। ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।इस सेवा कार्य में शहर की कई प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अनुराधा पुरी, पार्षद दीपक गर्ग, पार्षद राकेश जगोता और आशीष जांगड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके साथ ही समाज सेवा के इस बड़े मंच पर जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी, विकास गोयल, संदीप गुप्ता, राकेश बिट्टू, नरेश गोयल, अजय, मुदित, चारु, नरेश मित्तल सांवरा, अक्षय कौशिक, अनीश अग्रवाल, नवीन जून, मनीष अरोरा, नीरज चौधरी, हुकम गोयल, अनमोल पूरी, राज मित्तल, चंदन, परवीन कौशल और कपिल भट्ट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और ट्रस्ट के इस शानदार प्रयास की जमकर सराहना की। शिविर के सफल समापन पर सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 6 अस्पताल की मेडिकल टीम, सभी मुख्य अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।