मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री द्वारा स्टाफ के
सदस्यों को धूम्रपान एवं अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन
न करने की शपथ दिलाई

HAMIRPUR-29.05.26-आज दिनांक 29 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री द्वारा स्टाफ के
सदस्यों को धूम्रपान एवं अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन
न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे
में भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल, जन शिक्षा एवं
संप्रेषण अधिकारी सुनील रांगड़ा तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ के सदस्य
उपस्थित रहे।

=============================

लड़कियों को कैंसर रोधी टीका लगवाने का आखिरी मौका
31 मई को समाप्त हो जाएगा एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान

हमीरपुर 29 मई। सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को मुफ्त टीके लगवाने का अब आखिरी मौका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि यह विशेष अभियान 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद 15 वर्ष की आयु पार करने वाली लड़कियों को भविष्य में यह टीका लगवाने का अवसर नहीं मिलेगा।
डॉ. अजय अत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिला में 15 लड़कियों ने यह टीका लगवाया और इसके साथ ही जिला में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1370 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे 31 मई तक सभी पात्र लड़कियों की वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।

================================

जिला हमीरपुर में दूसरे चरण की 82 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान :
विकास खंड सुजानपुर :

पंचायत प्रधान उपप्रधान
जंगल सतीश कुमार दीपू
बीड़ बगेहड़ा अंजना ठाकुर तारा चंद
सपाहल सुनीता कुमारी मदन लाल
पटलांदर रणवीर सिंह ओम प्रकाश
चलोह संजय कुमार राजेश कुमार
बनाल एकता ठाकुर पुरुषोत्तम चंद
बलेहू रणधीर सिंह राजीव कुमार
री अनिता कुमारी हैप्पी कुमार

विकास खंड भोरंज :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

जाहू चमन लाल शर्मा चमन लाल
रौंहीं राकेश कुमार योगराज शर्मा
बडैहर मीरा देवी विजय कुमार
भलवाणी विपिन कुमार मोहित ठाकुर
लुद्दर महादेव निशा कुमारी कृष्ण लाल
झरलोग मनोज कुमार अरुण ठाकुर
बजड़ोह नीलम देवी हिटलर
हनोह आशा देवी राजेंद्र सिंह
भुक्कड़ संतोष कुमारी मनोज कुमार
दाड़ी कृष्ण चंद मनोज कुमार
ढनवान रघुवीर सिंह प्रवीण कुमार
दसमल रेखा देवी जगदेव चंद
खरवाड़ पूनम कुमारी सुशील कुमार
दिम्मी राकेश कुमार राजकुमार
बधानी सीमा देवी शशि मोहन

विकास खंड बिझड़ी :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

सठवीं दलजीत सिंह किशोरी लाल
धंगोटा अजय राणा राजेश कुमार
ग्यारहग्रां रजनी देवी संजीव कुमार
चकमोह सोम दत्त राजकुमार
दांदड़ू ऋतु पुरी सतीश कुमार
करेर सरला शर्मा कीर्ति स्वरूप
गारली रजनी देवी संजय कुमार
कलवाल सुरेश कुमार जसवीर सिंह
बड़ाग्रां बलराम सिंह विजय सिंह
जौड़े अंब पवन कुमार सुनील कुमार
ननावां रजनी शर्मा अनिल कुमार
धबड़ियाणा उमा शर्मा राम लखनपाल
दलचेहड़ा अनीता कुमारी पुरुषोत्तम चंद
सोहारी किरण बाला विजय कुमार
कठियाणा चैन सिंह उमेश कुमार
समताणा कलां दीपिका अशोक कुमार
मोरसू सुल्तानी रचना कुमारी रणवीर सिंह

विकास खंड बमसन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

भेरड़ा अनु कुमारी नवीन कुमार
पुरली सीमा कुमारी मनीष राणा
लग-कढियार सचिन ठाकुर अक्षय कुमार
चारियां दी धार सुमना कुमारी ओंकार चंद
बारीं राजीव कुमार अशोक कुमार
समीरपुर भरत कुमार सिंह रण सिंह
पंजोत रीना कुमारी जगजीत शर्मा
टपरे प्रदीप कुमार हरनाम चंद शर्मा

विकास खंड हमीरपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

ब्राहलड़ी रवि प्रकाश अजय कुमार
ताल राकेश कुमार अजय कुमार
चमनेड़ पूजा गौतम प्रकाश चंद
सेर बलौणी नीलम कुमारी राजेश कुमार
अग्घार अश्वनी कुमार मुनीष कंवर
नेरी रीना देवी राजेश कुमार
टिब्बी नीना देवी त्रिलोक चंद
काले अंब सुनील सिंह रविंद्र कंवर
छियोड़ीं सुनील कुमार प्रवीण कुमार
बलोह लता देवी देश राज
नाल्टी सिंपल शर्मा राजीव शर्मा
भगेटू तृप्ता देवी रणजीत सिंह
ख्याह लोहाखरियां राकेश कुमार रमेश चंद

विकास खंड नादौन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

लहड़ा राकेश कुमार रेणु शर्मा
पनसाई सुलक्षणा देवी राजेश कुमार
लाहड़ कोटलू विपिन कुमार पूर्ण चंद
मालग सुषमा कुमारी सुरजीत सिंह
बसारल सुभाष चंद श्यामलाल
बढेड़ा सोनिया शर्मा नरेश कुमार
सरेड़ी तारा चंद पंकज कुमार
कलूर नवीन कुमारी राजेंद्र कुमार
लंजयाणा रितु देवराज शर्मा
जसाई सुनील कुमार कर्म सिंह
भदरूं नीलम कुमारी संजीव कुमार
रंगस बलवीर सिंह फांदी खां
हथोल रीना कुमारी राकेश कुमार
बदारन विनोद कुमार अशोक कुमार
करौर सुनीता कुमारी प्रदीप कुमार
भदरोल उमा भारती सुशील कुमार
बूणी जीवन कुमार लेख राज
सपड़ोह बलवीर सिंह पंकज कुमार
बरधियाड़ सुरेंद्र कुमार सुरजीत सिंह
भरमोटी खुर्द प्रियतोष विजेंद्र सिंह
चमराल नीता कुमारी सुखदेव सिंह

=================================

जेबीटी भर्ती परीक्षा 13 से 16 जून तक

हमीरपुर 29 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

=================================

तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों के 429 बूथों पर होगा मतदान

हमीरपुर 29 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इन पंचायतों के सभी 429 मतदान केंद्रों में मतदान दल पहुंच गए हैं और मतदान के लिए बूथ शुक्रवार को ही तैयार कर दिए गए हैं, ताकि शनिवार सुबह ठीक 7 बजे मतदान शुरू किया जा सके।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि तीसरे एवं अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों में 110 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों में 87 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों में 82 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों में 66 बूथ और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ बनाए गए हैं।
शनिवार को मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती रविवार को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
------
जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 30 मई को इन 77 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान:

विकास खंड हमीरपुर: फरनोल, चौकी कनकरी, लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण और साहनवीं

विकास खंड बमसन: कक्कड़, उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा, और सिकांदर।

विकास खंड नादौन: भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, बटराण, पुतड़ियाल और कोहला

विकास खंड सुजानपुर: जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट और चबूतरा

विकास खंड भोरंज: मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अम्मण, भकेड़ा, जख्योल और कैहरवीं

विकास खंड बिझड़ी: बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा

=====================================

सहायक स्टाफ नर्स की परीक्षा का परिणाम घोषित


हमीरपुर 29 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों (पोस्ट कोड 25026) को भरने के लिए 4 और 5 मई को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 813 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 9 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

================================

इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 28 जून को

हमीरपुर 29 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-26025 के तहत इतिहास के शिक्षकों और पोस्ट कोड-26030 के तहत अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन दोनों श्रेणियों के पदों की परीक्षा 28 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

==============================

30 मई से 6 जून तक धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

धर्मशाला, 29 मई: विद्युत उप-मंडल संख्या-2 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि वितरण प्रणाली के उन्नयन तथा विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 63 केवीए पीडब्ल्यूडी काॅलोनी के क्षेत्र चेलियां सरकारी काॅलोनी में 30 मई को, 250 केवीए सीएसएस एवं 250 केवीए के तहत एआईआर काॅलोनी के क्षेत्रों रेडियो काॅलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर, अप्पर सकोह में एक जून को, 250 केवीए सीएसएस गुलेर मोहल्ला के क्षेत्रों गुलेर मोहल्ला, सीवरेज प्लांट क्षेत्र में 2 मई को, 63 केवीए पीडब्ल्यूडी काॅलोनी के क्षेत्र चेलियां, सरकारी काॅलोनी में 3 जून को, 400 केवीए बीएड काॅलेज के क्षेत्रों एसएसबी क्वार्टर, सीयू, बाॅयज़ स्कूल, जवाहर नगर, डाईट, बीएड काॅलेज, हाॅस्टल में 4 जून को, 250 केवीए सीएसएस एवं 250 केवीए एआईआर काॅलोनी के क्षेत्रों रेडियो काॅलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर, अप्पर सकोह में 5 जून को तथा 250 केवीए सीएसएस एवं 250 केवीए चेलियां के क्षेत्रों जवाहर नगर, नेहरू युवा केंद्र, बलौरिया मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी काॅलोनी, न्यू काॅलोनी चेलियां में 6 जून, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।