चंडीगढ़, 22.05.26-। वार्ड नंबर-33 के पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कंवरजीत सिंह की मेहनत रंग लाई है। सेक्टर-33/45 के लाइट प्वाइंट का बंद रास्ता शुक्रवार को दोबारा खोल दिया गया। रास्ता बंद होने के कारण पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रास्ता खुलने के मौके पर पार्षद राणा खुद मौजूद रहे और खुशी जाहिर की।
राणा ने बताया कि रास्ता बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए काफी आगे चौक से घूमकर जाना पड़ रहा था, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह कई बार भाजपा के जनरल सेक्रेटरी रामबीर भट्टी जी के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के अलग-अलग अधिकारियों के साथ भी लगातार बैठकें और बातचीत की गई। राणा ने कहा कि लगातार किए गए प्रयासों और प्रशासन के सहयोग से आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और शुक्रवार को रास्ता दोबारा खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और प्रशासन के अधिकारियों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की समस्या को गंभीरता से समझा और समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाई। रास्ता खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। इस मौके पर पार्षद कंवरजीत राणा के साथ , गुलाब राणा, अजय राणा, अरविंद राणा, बालकृष्ण सिंह,बलजिंदर राणा परवीन शाह और परीक्षित राणा,रामपाल सिंह,कर्मबीर सिंह ,खुशाल सैनी भी मौजूद रहे।