चण्डीगढ़, 18.05.26- सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन (सीएससीए) के चैप्टर यंग फ्रैंड्स फारेवर की मासिक बैठक कम्यूनिटी सेंटर, सैक्टर 38, चण्डीगढ़ में आयोजित की गयी। अध्याय के हेड दीदार सिंह जी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। बैठक का मुख्य आकर्षण सैक्टर 26 के ब्लाइंड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। संस्था की और से बच्चों को 11000 रु की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनीश्वर जैन द्वारा गाए भजन तेरी जात पाक है ए खुदा से हुआ। 15 नये सदस्यों द्वारा सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाए गये। तंबोला के खेल का भी आनंद लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायक गीत गा कर समां बांध दिया।

पार्षद और बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती गुरबख्श रावत ने वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुनीश्वर जैन द्वारा प्रायोजित पंक्चूएलिटी पुरस्कार दिए गये। बैठक की समाप्ति पर चैप्टर हेड दीदार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन मुनीश्वर जैन द्वारा किया गया