चण्डीगढ़, 16.05.26- : भारतीय स्टेट बैंक, दरिया शाखा, चंडीगढ़ ने आज सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक अत्यंत गरीब परिवार की आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। बैंक की दरिया शाखा के सम्मानित ग्राहक अजीत सिंह, जिनकी तीन महीने पहले एक दुखद दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उनके परिवार को आज बीमा दावों का भुगतान किया गया।

स्वर्गीय अजीत सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं ली हुई थीं जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (₹20 सालाना), दुर्घटना मृत्यु कवर ₹2,00,000, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (₹436 सालाना) व जीवन बीमा कवर - ₹2,0,0000 । इन सभी योजनाओं के अंतर्गत, बैंक द्वारा कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की राशि का चेक उनके परिवार को सौंपा गया। चेक सौंपने के अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ दरिया शाखा के शाखा प्रबंधक विजय शर्मा, मुख्य प्रबंधक मुकेश गर्ग असिस्टेंट मैनेजर गजानंद मित्तल और असिस्टेंट मैनेजर लिली गैपुरिया ने भी परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में बैंक की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विजय शर्मा ने कहा कि अजीत सिंह एक बहुत ही साधारण परिवार से थे, लेकिन उनकी दूरदर्शिता ने आज उनके पीछे उनके परिवार को एक बड़ा आर्थिक सहारा दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से निवेदन किया कि मात्र ₹456 के मामूली सालाना प्रीमियम पर मिलने वाले इन जीवन सुरक्षा कवर्स को जरूर अपनाएं।