सेना भर्ती कार्यालय के लिए किराये पर चाहिए भवन

हमीरपुर 07 मई। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के कार्यालय एवं आवास के लिए लगभग 900 से 950 वर्गमीटर या लगभग 10 हजार वर्ग फुट मकान की आवश्यकता है।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि भवन का एरिया स्वतंत्र होना चाहिए। शुरुआती तौर पर यह भवन जून 2026 से 3 साल के लिए पट्टे पर लिया जाएगा और उसके बाद 3-3 साल की अवधि में इसका किराये बढ़ाया जाएगा। इच्छुक भवन मालिक थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में या दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क कर सकते हैं।

======================================

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पंजीकरण करवाएं एमएनएस के सेवानिवृत्त कर्मी

हमीरपुर 07 मई। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने बताया कि मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अब भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौसेना और वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों तक सीमित था, लेकिन अब मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस श्रेणी में शामिल कर दिए गए हैं। उपनिदेशक ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पास अभी जिले में निवास कर रहे एमएनएस के सेवानिवृत्त कर्मियों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है।
इसलिए, जिला हमीरपुर में निवास कर रहे एमएनएस के सेवानिवृत्त कर्मचारी अतिशीघ्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में संपर्क करके अपना नाम दर्ज करवाएं और पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करें। इससे वे भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

================================================

अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर 07 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
============================================
विद्युत उपमंडल लंबलू के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट

हमीरपुर 07 मई। विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत सभी अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भीड़ा के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिजली बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं। सभी उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन माध्यम से या लोक मित्र केंद्रों में अथवा उपमंडल कार्यालय लंबलू में आकर बिजली जमा करवा सकते हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि लंबलू उपमंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है।
===============================================
धर्मशाला डाक मंडल ने गत वर्ष बेची 8,557 नई पाॅलिसियां: अधीक्षक डाकघर
धर्मशाला, 07 मई: अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला डाक मंडल में गत वित्तीय वर्ष के दौरान डाक जीवन बीमा (पी.एल.आई.) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आर.पी.एल.आई.) की कुल 8,557 नई पाॅलिसियां खरीदी गईं। इन पाॅलिसियों की कुल बीमित राशि 318 करोड़ रुपये तथा प्रीमियम राशि 4.74 करोड़ रुपये रही।
उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1,033 प्रस्ताव अधिक प्राप्त हुए हैं। साथ ही प्रीमियम राशि में 1.33 करोड़ रुपये तथा बीमित राशि में 88 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
दावों के निपटान के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 3,208 मैच्योरिटी क्लेम का भुगतान किया गया, जिनकी कुल राशि 61.74 करोड़ रुपये रही। इसके अतिरिक्त, गत वर्ष 71 मृत्यु दावों का निपटारा किया गया था, जिनकी कुल दावा राशि 1.44 करोड़ रुपये थी, जबकि इस वर्ष 87 मृत्यु दावों का निपटान किया गया, जिनमें 1.79 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
अधीक्षक डाकघर धर्मशाला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे डाक विभाग की बीमा योजनाओं को अपनाकर अपने एवं अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
==================================================
सोलन-दिनांक 07.05.2026

चुनाव चिन्ह आवंटित

नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 17 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट वार्ड से कुल 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमंे अर्चना ठाकुर, निवासी मकान नम्बर 15, ठाकुर निवास, वार्ड नम्बर-1, देहूंघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा नीलम, निवासी उदय विहार, देहूंघाट, वार्ड नम्बर-1, डा. सपरून सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड से रमेश चन्द, निवासी राजमहल, बाई पास रोड, वार्ड नम्बर-2, सपरुन, सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), सुनील कुमार साहनी, निवासी मकान नम्बर 37/2, सदित मंजिल, नियर सेंट्रल स्टेट लाईब्रेरी, द मॉल सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुषमा शर्मा, निवासी रामबरी कोठी, नियर आई.टी.आई., वार्ड नम्बर-2, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड से गौरव, निवासी वार्ड नम्बर-3, 16/02, द मॉल रोड सोलन, तहसील व ज़िला सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), दीपिन बख्शी, निवासी साईं सदन, नियर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, द मॉल सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सरदार सिंह, निवासी न्यू कथेड़, शारदा फार्म, चम्बाघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड से राकेश कुमार, निवासी नज़दीक शिव मंदिर ब्रुरी, डा. ब्रुरी, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगाता हुआ सूरज), रोहित भारद्वाज, निवासी गांव पड़ग, डा. ब्रुरी, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संगीता ठाकुर, निवासी मकान नम्बर 8/1, वार्ड नम्बर-4, अमर भवन, चम्बाघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड से गीताजंलि शर्मा, निवासी नारंग हाउस, गेट नम्बर-1ए, अपोजिट गुप्ता हाउस, जौणाजी रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा प्रियंका, निवासी लोअर बाज़ार, वार्ड नम्बर-5, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड से रेखा साहनी, निवासी बिमला साहनी, साहनी काम्प्लेक्स, चौथी मंजिल, वार्ड नम्बर-6, सर्कुलर रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा सत्या वर्मा, निवासी मकान नम्बर 5, बिन्दल कॉलोनी, वार्ड नम्बर-6, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड से अशोक ठाकुर, निवासी शांति निवास, 236/7, आदर्श नगर, वार्ड नम्बर-7, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), पूजा, निवासी बड़ा धोबीघाट, वार्ड नम्बर-7, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), मनोज कुमार, निवासी मकान नम्बर 219, आदर्श नगर, धोबीघाट रोड, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), मुकेश वर्मा, निवासी राजगढ़ रोड नजदीक हरि मंदिर, वार्ड नम्बर-7, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), रविंदर कंवर पाल, निवासी शुभम भवन, धोबी घाट, वार्ड नम्बर-7, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा राम पाल, निवासी नजदीक पुंज विल्ला स्कूल, मकान नम्बर 145/7, धोबीघाट, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कुर्सी) हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड वार्ड से पूनम, निवासी ग्रोवर बेंगल, चौक बाज़ार, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुरेन्द्र कुमार, निवासी नजदीक शूलिनी माता मंदिर, जौणाजी रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड से मीनाक्षी शर्मा, निवासी उर्मिला निवास, पैलेस रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सलिता शर्मा, निवासी मकान नम्बर 314, वार्ड नम्बर-9, शर्मा निवास, शिल्ली रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
डॉ. पूनम बसंल ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड से अंकुश सूद, निवासी सेट नम्बर-12, टाइप-3, सरकारी कॉलोनी, टैंक रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा वीरेन्द्र, निवासी नव कुंज, नज़दीक डाईट, वार्ड नम्बर-10, कोटलानाला, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड से सरिता, निवासी गांव पाजो, वार्ड नम्बर-11, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा हेमा शर्मा, निवासी गांव डमरोग, डा. गलानग, तहसील एवं ज़िला सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड से ईश्वर दत्ता, निवासी मकान नम्बर 121, ईश्वर निवास सनी साईड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), उषा शर्मा, निवासी ब्रहम निवास, रेडक्रॉस रोड, सोलन आज़ाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज) तथा प्रियंका अग्रवाल, निवासी होटल अमर, वार्ड नम्बर-12, सैनिक रेस्ट हाउस के पास, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड से नरेन्द्र कुमार, निवासी मकान नम्बर 121, कलीन, वार्ड नम्बर-13, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मीरा आनन्द, निवासी आनंद निवास, मकान नम्बर 140, वार्ड नम्बर-13, कलीन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड से मीना, निवासी मकान नम्बर 116/13, हिमानी कॉटेज, फेस-1, सपरुन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा सुलक्षणा, निवासी मकान नम्बर 101, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेस-1, सपरुन, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड से अभिषेक, निवासी गांव पाजो, जगत भवन, डा. कोटलानाला, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा विनय, निवासी भगनाल निवास, कोटलानाला, वार्ड नम्बर-15, राजगढ़ रोड़, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौन आंजी वार्ड से अनीता कुमारी, निवासी नज़दीक शिव मंदिर, रबौण, सपरुन, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सीमा, निवासी गांव रबौण, डा. सपरुन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड से अरुणा, निवासी नियर एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप, न्यू कथेड़, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा तरुणा शर्मा, निवासी शर्मा निवास, नियर पॉवर हाउस, डा. चम्बाघाट, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।

===============================================

SOLAN-दिनांक 07.05.2026

चुनाव चिन्ह आवंटित

नगर परिषद परवाणू के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 09 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी परवाणू ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 से नंदनी सूद, निवासी एल.आई.जी.-108, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मीनाक्षी शर्मा, निवासी एच.आई.जी. 246, सैक्टर-1, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 से रजनी, निवासी एल.आई.जी.-76, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा लखविन्द्र सिंह, निवासी ब्लॉक नम्बर-17, बी-1, शांति विहार, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 से अमित कुमार, निवासी ए-3, ब्लॉक-3, सैक्टर-3, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, चैन सिंह, निवासी नज़दीक अग्निशमन विभाग, सैक्टर-3, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा मोहन लाल, निवासी ई.डब्ल्यू.एस., मकान नम्बर-4, सैक्टर-6, परवाणू को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 से राम ध्यान सिंह, निवासी एल.आई.जी., 112, बी-8, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा संजय यादव, निवासी मकान नम्बर 11, सैक्टर-1ए, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 से रेनू सूद, निवासी ए-3, ब्लॉक-63, सैक्टर-6, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सुषमा गुप्ता, निवासी 34/ए-3, सैक्टर-6, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 से ठाकुर दास शर्मा, निवासी एच.आई.जी.-38, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा पुनीत कपूर, निवासी एच.आई.जी.-61, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 से प्रेम लता, निवासी एम.आई.जी.-197, बी-16, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा पराशर, निवासी एम.आई.जी.-327, ब्लॉक-26, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 से अनुराधा शर्मा, निवासी एम.आई.जी.-147ए, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मोनिशा शर्मा, निवासी मकान संख्या 218बी, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू वार्ड नम्बर-9 से ऋचा शर्मा, निवासी प्लाट नम्बर-60, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा निशा शर्मा, निवासी मकान नम्बर 10ए, सैक्टर-1ए, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

=======================================================
सोलन-दिनांक 07.05.2026

चुनाव चिन्ह आवंटित

नगर पंचायत अर्की के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 07 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने दी।
निशांत तोमर ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से पुष्पा, निवासी 52/3, वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा रंजना कालिया, निवासी वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से देवेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा ललित कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-2, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से अजय, निवासी वार्ड नम्बर-3, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा प्रदीप शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-3, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निशांत तोमर ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से कुमारी किरण, निवासी वार्ड नम्बर-4, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा गुप्ता, निवासी 20/1 वार्ड नम्बर-4, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से तारा, निवासी वार्ड नम्बर-5, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा, निवासी 23/2, वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड से वीना देवी, निवासी वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा वीना वर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड से अनुज, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, देवेन्द्र सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा राजेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

====================================

सोलन -दिनांक 07.05.2026
चुनाव चिन्ह आवंटित

नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 07 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी।
गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से अनिल शर्मा सुपुत्र स्व. वेद प्रकाश शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-1 को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, किशोर सुपुत्र सरदारी लाल, निवासी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा रवि सेठी सुपुत्र नरेन्द्र, निवासी सिलहारी, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड से पारस शर्मा, सुपुत्र मंगत राय शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नगर पंचायत कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, पुनीत शर्मा सुपुत्र हरि बल्लभ शर्मा, निवासी नज़दीक हिमुडा कॉलोनी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा रोहित सुपुत्र स्व. मोहन कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-2, नज़दीक हाउसिंग बोर्ड, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड से राजकुमार सुपुत्र स्व. सीता राम, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, राहुल ठाकुर सुपुत्र गुरूदयाल सिंह, निवासी नज़दीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा विवेक अग्रवाल सुपुत्र विजय अग्रवाल, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड से दीपा रानी पत्नी स्व. राजेश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा पुष्पा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से भारती पत्नी राजेश, निवासी वार्ड नम्बर-5, नगर पंचायत कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा रजिता पत्नी मनीष सूद, निवासी वार्ड नम्बर-5, नज़दीक डिग्री कॉलेज, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से जसमीन कौर पत्नी करन नूर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, नीरज कुमार सुपुत्र स्व. रमेश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-6, ओल्ड कोर्ट रोड़, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा वीरेन्द्र कुमार सुपुत्र सुख राम, निवासी कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड से कमलेश वर्मा, पत्नी अजय वर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-7, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, मोनिका पंडित पत्नी भीष्म शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-7, पुजारली, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा शिप्रा ठाकुर, सुपुत्री बलविंदर सिंह ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर-7, नज़दीक न्यू हास्पिटल, कण्डाघाट को ‘शिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।