नीट परीक्षा 2026 के सफल आयोजन के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 बी.एन.एस.एस. लागू

बिलासपुर, 02 मई: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही नीट यूजी परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर बिलासपुर तथा घुमारवीं में स्थापित परीक्षा केन्द्रों के आसपास सम्बन्धित एसडीएम ने धारा 163 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत निषेधात्मक आदेश जारी किए हैं।
जिला मुख्यालय बिलासपुर में 3 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर जबकि घुमारवीं में 2 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) घुमारवीं शामिल है।
जारी आदेशों के अनुसार 3 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आयोजन, जुलूस, रैली, नारेबाजी एवं हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग, निर्माण कार्य, टेंट अथवा मंच की स्थापना या हटाने की गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, गोला-बारूद अथवा अन्य घातक वस्तुएं लेकर चलना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

=======================================

नगर निकाय चुनाव 2026 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी
बिलासपुर, 02 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानीय नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार नगर परिषद बिलासपुर में 4 मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जिनमें वार्ड नंबर 8 श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला व राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा सेक्टर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 मेन मार्केट के मतदान केन्द्र किसान भवन को भी संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 3 रौड़ा के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा तथा वार्ड नंबर 11 लखनपुर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर को अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है।
इसी प्रकार नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 अंबेडकर के मतदान केन्द्र शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड) के अटल भवन, कक्ष संख्या 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 5 हरकुकर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरकुकर, कक्ष संख्या 2, वार्ड नंबर 7 बजोहा के मतदान केंद्र ग्राम पंचायत घुमारवीं का बैठक हॉल शिव मंदिर के नज़दीक तथा वार्ड नंबर 9 दकडी के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला अबधानीघाट, कक्ष संख्या 3 को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसके अतिरिक्त नगर परिषद श्री नैना देवी जी तथा नगर पंचायत तलाई के सभी वार्डों के मतदान के केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
इन शहरी नगर निकायों के अधिसूचित सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

=============================

भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन
लंबित मामलों के आपसी सहभागिता और सहमति से निष्पादन पर दिया जा रहा बल

बिलासपुर, 02 मई: सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल, सुलभ एवं जन-सामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 से किया गया है। यह विशेष अभियान आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के रूप में होगी।
उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। यह बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या आभासी माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं अन्य सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वह इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मामलों के समाधान के लिए आगे आएं। अपने लंबित मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल कर सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) से संपर्क किया जा सकता है। जिसके दूरभाष नंबर 011-23115652 तथा 011-23116464 हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ईमेल speciallokadalat2026@sci.nic.in के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
===============================

नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 में 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन: एसडीएम मोहित रत्न
धर्मशाला, 2 मई: नगर निगम धर्मशाला के चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि 29 अप्रैल 2026, 30 अप्रैल 2026 तथा 2 मई 2026 को अलग-अलग वार्डों में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड-1 फरसेटगंज से हिमांशी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को और रेखा देवी (भाजपा) ने 2 मई, 2026 को नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड-2 भागसुनाग से ओंकार चंद (निर्दलीय) और शमशेर सिंह (भाजपा) और अशोक कुमार (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन भरा है। वार्ड-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी (भाजपा) एवं सुदर्शना (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
इसी प्रकार वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नेहा संगल (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 को तथा नीनू शर्मा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 तथा वीना वर्मा (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। एसडीएम ने बताया कि वार्ड-5 खजान्ची मोहल्ला से शैलजा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 तथा अरुणा कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 को नामांकन किया। वार्ड-6 कोतवाली बाजार से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 को तथा करिश्मा छेत्री (भाजपा) और तेजिन्द्र कौर (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखित किया।
इसके अलाव वार्ड-7 मिनी सचिवालय से आशु भारद्वाज (भाजपा) और शिवानी भारद्वाज (कांग्रेस) ने और रोज बाला (निर्दलीय) तथा रेखा (निर्दलीय) 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-8 खेल परिसर से रानी देवी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को तथा प्रेरणा (भाजपा) तथा ललिता (निर्दलीय) और सरोज कुमारी गुलेरी (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड-9 सकोह से नरेश कुमार (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 एवं सुषमा कुमारी (निर्दलीय) एवं राज कुमार (भाजपा) तथा सुमित (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि वार्ड-10 श्याम नगर से सुदेश कुमार (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026, अमित भारद्वाज (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा अतुल (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-11 राम नगर से अनुराग (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 को जबकि अनीष कुमार (भाजपा) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया।
वार्ड-12 बडोल से स्वर्णा देवी (कांग्रेस) एवं मीना कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा शीला मेहता (निर्दलीय) और गायत्री देवी (निर्दलीय) ने 2 मई 2023 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा वार्ड-13 दाड़ी से हर्ष ओबराॅय (भाजपा) और संदीप (कांग्रेस) तथा बलदेव सिंह (निर्दलीय), तरूण ओबराॅय ( निर्दलीय) तथा केशव (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा वार्ड-14 कंड से शेखर आनंद (भाजपा), मितुल शुक्ला (निर्दलीय) एवं अंनोज (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 और संगीता खनका (निर्दलीय), प्रदीप कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-15 खनियारा से प्रताप चंद (निर्दलीय) ने 29 अप्रैल 2026 को परवीन कुमार (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा राकेश कुमार (निर्दलीय) तथा रजनी व्यास (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन भरा।
वार्ड-16 सिद्धपुर से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 एवं उषा रानी (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 को नामांकन दाखिल किया, जबकि अनुपमा कटोच (भाजपा) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन भरा। वार्ड-17 सिद्धबाड़ी से सुरेश कुमार (कांग्रेस), कृष्ण (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 को जबकि सुभाष चंद (निर्दलीय) तथा विशाल जम्बाल (भाजपा), अनिल कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए।

================================

योल फीडर में 4 मई को बिजली बंद
धर्मशाला, 2 मई : विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियन्ता संतोष कुमार ने जानकारी दी कि 11 केवी योल फीडर के क्षेत्रों सिद्धबाड़ी, गयोतो मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोेरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुड बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ा ग्रां, रसां, दरुनी माता आदि क्षेत्रों में 4 मई को सुबह 9ः30 बज़े से सायं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता हैं।