सफीदों, 30.04.26- : हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने आज यहां कहा कि आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए भजन भजन भाषा भवन और भ्रमण में स्वदेशी का भाव जागृत होना आवश्यक है। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेमावती मैं हमारा परिवार संगठन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने छात्रों का आवाहन किया कि वे पढ़ाई और स्वाध्याय पर जितना ध्यान दें उतना ही ध्यान अपने स्वास्थ्य पर भी दें। कार्यक्रम में एच पी वी वैक्सीनेशन के महत्व और इस सिलसिले में इन दिनों जारी अभियान के बारे में विद्यार्थियों को विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से जागरूक किया गया। डॉ. चौहान ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर वैक्सीनेशन से भविष्य में होने वाली अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस स्वास्थ्य कैंप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश अग्रवाल एवं उनकी टीम तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गगन राणा ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में हमारा परिवार संरक्षक राजेंद्र सिंगरोहा, इकाई प्रमुख नितिन अग्रवाल, संजीव , मनोज , डॉ. हरीश, सतीश , राम निवास , हरिओम , विद्यालय प्राचार्य जसवीर , गांव के गणमान्य रामसिंह जी, संदीप तथा एस एम सी सदस्य शमशेर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।