चण्डीगढ़, 28.04.26- : साईं समर्पित समूह, चण्डीगढ़ ने एक बार फिर सेवा और भक्ति की मिसाल कायम करते हुए शिरडी स्थित स्थित साईं सावली अनाथालय को 350 लीटर का डबल डोर फ्रिज भेंट किया। इसके अलावा यहाँ रह रहे बच्चों के लिए राशन, शिक्षा की फीस, रोजमर्रा की

उपयोगी वस्तुओंके साथ-साथ नकद सहायता भी प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम, जिनमें पवन कुमार उप्पल व कविता आदि साई भक्त शामिल हैं, शिरडी में समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती है। साईं सावली अनाथालय में 50 के लगभग बच्चे रहते हैं, जो देश के विभिन्न भागों से हैं और जिनके माता-पिता नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य के पीछे इनका उद्देश्य सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा को कर्म में बदलना है। साहिल कुमार का कहना है कि सेवा ही सच्ची भक्ति है की भावना के साथ वह बाबा से यही आशीर्वाद लेकर लौटे हैं कि भविष्य में भी इस तरह की निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य नियमित रूप से कर सकें।