CHANDIGARH, 14.04.26-सेक्टर 40-41 में मजदूर सेवा समिति द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत के नेतृत्व में केक काटा गया तथा लंगर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत एवं श्री वीरेंद्र रावत जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मजदूर सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री रमाकांत यादव, कैलाश जी, महासचिव श्री गिरीश मिश्रा, चेयरमैन श्री हरिश्चंद्र, पूर्व प्रधान श्री मनोज यादव, कैशियर श्री मनोज वर्मा, श्री ओमप्रकाश, श्री सोहनलाल, श्री विनोद, श्री सुभाष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूर भाइयों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, भाईचारे एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा लंगर वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सेक्टर 40-41 में मजदूर सेवा समिति द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत के नेतृत्व में केक काटा गया तथा लंगर का वितरण किया गया।