BILASPUR, 10.04.26-लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर एवं प्रमुख साहित्यकार शीला सिंह ने की।
गोविंद सागर झील बिलासपुर में पर्यटन की दृष्टि से वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां जल तरंग महोत्सव एवं नलवाड़ी महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने हेतु तथा बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने हेतु उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
संगठन के पदाधिकारीयों सराज अख्तर , पंडित सत्यदेव शर्मा, शीला सिंह, निर्मला राजपूत, मनजीत ठाकुर, श्यामलाल पंवार, इशान अख्तर, रेखा ,नीलम ठाकुर ने इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ हिमाचली टोपी हिमाचली शॉल देकर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को सम्मानित किया ।
इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि बिलासपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने के लिए हमेशा कटिबध है। इस मौके पर हिमाचल एडवेंचर वॉटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर , राफ्टिंग एसोसिएशन बिलासपुर, बिलासपुर स्विमिंग एसोसिएशन, लाडली फाउंडेशन, रेनबो स्टार क्लब , हिमालय विकास सेवा संस्था इत्यादि सामाजिक एवं खेलकूद संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।