हिसार, 08.04.26-- श्री श्याम संग परिवार के पदाधिकारियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में 12 अप्रैल को होने वाले श्याम जागरण व भण्डारे की तैयारियों पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने निमंत्रण पत्र जारी करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि श्री श्याम संग परिवार द्वारा 12 अप्रेल को विशाल श्री श्याम जी का जागरण होगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी परिवार सहित भाग लेगें। कार्यक्रम में छप्पन भोग, सवामणि, करमावाई का खिचड़ा, कंदमूल फल भोग, पंचमेवा भोग के साथ-साथ विशाल भंडारे लगाया जाएगा।

बजरंग गर्ग ने बताया कि कायम में भजन सम्राट संजय मित्तल कलकता, श्याम सखी गौरी साक्षी वृन्दांवन, ट्विंकल शर्मा, कृष्ण गाबा आदि कलाकार भाग लेगें। मंच संचालन पवन गेरा करेगें। आए हुए अतिथि व कलाकारों का स्वागत संस्था के प्रधान अनिल तनेजा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्याम संग परिवार के संस्थापक सुरेश जैन, संरक्षक पुरुषोत्तम बंसल, सरपरस्त कृष्ण बंसल, प्रधान अनिल तनेजा, उपप्रधान धर्मेन्द्र कुथरिया, कोषाध्यक्ष पियूष तनेजा, महासचिव रोशन लाल, सहसचिव मोहित गाबा, सचिव मुकेश सैनी, राजकुमार जागड़ा, बंटी कशप, मुकेश सैनी आदि श्याम भक्त मौजूद थे।