CHAMBA, 05.04.26-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानियां जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत “चुवाडी सेक्टर” के 38 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर भवन चुवाडी में समीक्षा बैठक की और आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
श्री कुलदीप सिंह पठानियां जी ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को कार्यान्वित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।