CHANDIGARH, 05.O04.26-सैक्टर 43 के तीनों ग्रीन बेल्ट में सैक्टर निवासियों की सुविधा के लिए वॉकिंग ट्रैक को दोबारा बिछाने (Relaid) का कार्य प्रारंभ किया गया।
इस कार्य का शिलान्यास आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप वाले ग्रीन बेल्ट में पार्षद प्रेमलता द्वारा किया गया । इस ट्रैक को 15 साल बाद निवासियों और सीनियर सिटीजन की मांग पर Relaid का कार्य किया गया क्योंकि छोटे छोटे खड्डों के कारण वॉक के दौरान मुश्किल होती थी।

* इस शिलान्यास समारोह में एस डी ओ हिमांशु, आर डब्लू ए प्रतिनिधि अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, एच एस कलेर, लोकेश चोपड़ा, सर्व प्रकाश शर्मा, आर के नैयर, शोभा देवी, नीलम, , मंजीत कौर सहित सेक्टर-43 के गणमान्य निवासियों विशेषकर ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से सैर करने वाले भाई-बहनों ने भाग लिया और पार्षद प्रेमलता का धन्यवाद किया।