सरकार द्वारा अग्रोहा टीलें की खुदाई का काम धीमीगति से चल रहा है जिसमें धुलाई बढ़ती जा रही है- बजरंग गर्ग
अग्रोहा टीले की खुदाई के नाम पर करोड़ों रुपए अब तक खर्च दिखाएं जा चुके- बजरंग गर्ग
सरकार को अग्रोहा टीलें की खुदाई के काम में तेजी लानी चाहिए- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश के कौने-कौने से लोग अग्रोहा टीलें को देखने के लिए आते है- बजरंग गर्ग
अग्रोहा टीलें की खुदाई में जो भी सामान निकले उसके लिए सरकार को अग्रोहा टीलें पर ही म्युजियम बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग
अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की धर्मनगरी है जिसके साथ देश के वैश्य समाज व जनता की आस्था जुड़ी हुई है- बजरंग गर्ग
केन्द्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा के विकास व टीलें की खुदाई में हो रही देरी पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंदिर में पूजा करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अग्रोहा टीलें की खुदाई का काम धीमीगति से चल रहा है। एक साल से ज्यादा हो गए। टीलें की खुदाई का काम शुरु हुए मगर टीलें की खुदाई में भारी ढिलाई बरती जा रही है जबकि अग्रोहा टीले की खुदाई के नाम पर करोड़ों रुपए अब तक खर्च दिखाएं जा चुके है मगर धरातल में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है, जिसकी सरकार को जांच करनी चाहिए। सरकार को अग्रोहा टीलें की खुदाई के काम में तेजी लानी चाहिए। जिस प्रकार टीलें की खुदाई का काम चल रहा है। उस हिसाब से तो 10 साल तक टीलें की खुदाई का काम पूरा नहीं हो सकता जबकि अग्रोहा टीलें पहले जो महाराजा अग्रसेन जी का महल होता था वह जनता की धरोहर है। देश व प्रदेश के कोने-कोने से लोग अग्रोहा टीलें को देखने के लिए आते है क्योंकि अग्रोहा टीलें के साथ महाराजा अग्रसेन जी की यादें जुड़ी हुई है जो सरकार के अधीन है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा टीलें की खुदाई में जो भी सामान निकले उसके लिए सरकार को अग्रोहा टीलें पर ही म्युजियम बनाना चाहिए ताकि देश व प्रदेश से आने-जाने वाले यात्री टीले के साथ-साथ जो भी साम्रगी खुदाई में निकले उसे देख सकें। महाराजा अग्रसेन जी का महल जो 125 एकड़ में टीले के रूप में बदल चुका है जो विशाल है। अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की धर्मनगरी है जिसके साथ देश के वैश्य समाज व जनता की आस्था जुड़ी हुई है। केन्द्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, महासचिव चूड़ियां राम गोयल, युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, निर्माण समिति संयोजक ऋषि राज गर्ग, अग्रोहा प्रधान ईश्वर गोयल, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, पंजाब महिला प्रधान श्रीमती कांता गोयल, फतेहाबाद जिला प्रधान नेहा मित्तल, राजेंद्र बंसल, सीताराम सिंगला, कपिल अग्रवाल अलीगढ़, गिरिजा प्रसाद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल जयपुर, शुभम अग्रवाल बेंगलुरु, पवन गोयल हापुर, प्रमोद गुप्ता दिल्ली, ज्ञान गोयल फरीदाबाद, संत गुप्ता जालंधर, भारत अग्रवाल ग्वालियर, आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।