हिसार-26.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर पूजा-अर्चना, कीर्तन व प्रसाद का कार्यक्रम संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने पूजा करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि मां महागौरी की पूजा का दुर्गा अष्टमी के दिन विशेष महत्व होता है। मां महागौरी पवित्रता, शांति और तपस्या का प्रतीक हैं। वे भगवान शिव जी को पाने के लिए कठोर तप के बाद गौर वर्ण की हुईं। मां महागौरी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है। महागौरी का आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। नवरात्रि का त्योहार शांति साधना और आराधना का प्रतीक है। नवरात्रि पर्व सभी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य करता है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि मां महागौरी नवरात्रि के आठवें दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा का आठवां रूप है। कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव द्वारा गंगा जल से स्नान कराने पर पार्वती जी का शरीर अत्यंत गोरा और कांतिमय हो गया। जिससे उन्हें महागौरी कहा जाता है। जो भक्तों के दुःखों को दूर करती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि महा नवमी पर 27 मार्च को शिवालय मंदिर में हवन- पूजन व हलवा छोले व फल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश असीजा, जगत नारायण, सुरेंद्र सिंगला, रमेश पटवारी, वीरसिंह खयालिया मांगेराम शर्मा, दीपक कुमार, सुनील शर्मा, जसराम वर्मा, शिवकुमार, श्रीमती डॉ संगीता, राजरानी, पूजा शर्मा, कविता रानी, रेनू सिंह, सोमवती, शालू बंसल, सुषमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुनीता रानी, वंदना मौर्य, सोनिया शर्मा, नीतू गर्ग, सुदेश रानी आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद थे।