हिसार, 17.03.26- - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध के जीतने पर खुशी जाहिर की। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र की जीत हुई है और धन तंत्र की हार हुई जबकि भारतीय जनता पार्टी कभी भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखती। भारतीय जनता पार्टी ने धन और बल पर दोनों राज्यसभा सीट जीतने की कोशिश की । केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्यसभा की दूसरी सीट जीतने के सारे अपने औछे हथकंडे अपनाए मगर वह विफल रही। भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए दूसरा कैंडिडेट नहीं उतरना चाहिए था।