चम्बा, 13 मार्च - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 से 16 मार्च तक चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की कुलदीप सिंह पठानिया 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे इसके पश्चात वह डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को दोपहर दो बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।