CHANDIGARH, 27.02.26-कर्मचारी राज्य बीमा निगम, चंडीगढ़ द्वारा ‘75वीं स्थापना दिवस’ के उपलक्ष्य पर साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया गया।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट स्टेडियम में ई.एस.आई.सी के 75वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में व्यापक रूप से साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मुख्यालय के निर्देशानुसार निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, पंजाब, चंडीगढ़ में फिट इंडिया के संबंधित ट्रेनिंग सेंटर ऐस. आई. ए. के सहयोग से फिट इंडिया कैम्पेन के अंतर्गत साइक्लिंग इवैंट का आयोजन श्री पंकज वोहरा, क्षेत्रीय निदेशक की अध्यक्षता में की गई। उक्त इवैंट में सम्मिलित हुए एस.आई.ए के अधिकारी श्री पुष्कर सिंह, सहायक निदेशक का क्षेत्रीय कार्यालय में स्वागत भी किया गया। इस दौरान आयोजित साइक्लिंग इवैंट में कार्यालय के अधिकत्तर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। जिसके उपरांत इवैंट के समापन पर सभी प्रतिभागिओ को जलपान करवाने के साथ क्षेत्रीय निदेशक महोदय द्वारा इस तरह के व्यापक रूप से आयोजित इवैंट में इसी प्रकार बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया