14वीं विधान सभा के 11वें सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही
SHIMLA,18.02.26-हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज दिनांक 18 फरवरी, 2026 को 14वीं विधान सभा के 11वें सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का सदन में संचालन करते हुए। यह वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र है।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 11वें सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का संचालन करने से पूर्व सदन के अन्दर सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
(हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व सुरक्षा इन्तजामों का ब्यौरा देते हुए जिलाधीश, जिला शिमला, अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला शिमला, गौरव सिंह, अतिरिक्त जिलाधीश, जिला शिमला, सचिन शर्मा तथा ए0डी0एम0 शिमला पंकज शर्मा।
बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर सलामी लेते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।
==============================
सदन की कार्यवाही 18 मार्च, 2026 बुधवार पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
शिमला: 18.02.26- आज दिनाँक 18 फरवरी, 2026 को 14वीं विधान सभा के ग्यारहवें सत्र के प्रथम चरण के समापन उपरान्त इलैक्ट्रॉनिक मीडिया को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा के ग्यारहवें सत्र का प्रथम चरण अपेक्षा अनुरूप सफल रहा। यह सत्र 16 फरवरी को आरम्भ हुआ तथा 18 फरवरी, 2026 तक चला। उन्होने कहा कि आज सदन की कार्यवाही 18 मार्च, 2026 पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित की गई है तथा 18 मार्च पूर्वाह्न 11 बजे बजट सत्र का दूसरा चरण पुन: आरम्भ होगा। इस सत्र के प्रथम चरण में 3 बैठकों का आयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 18 घण्टे 24 मिनट तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 124 प्रतिशत रही।
पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के उपरान्त सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व0 भगत राम चौहान के प्रति शोकोदगार प्रकट कर समूचे सदन द्वारा श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस सत्र के प्रथम चरण में 34 (24 तारांकित तथा 10 अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए। शून्य काल के दौरान सदस्यों द्वारा सदन में 10 विषय उठाए गए जिनके सम्बन्घित मंत्रियों द्वार उत्तर दिए गए।
उन्होने कहा कि इस सत्र के दौरान सरकार द्वारा नियम 102 के तहत लाए गए सरकारी संकल्प “प्रदेश को संविधान के अनुच्छेद 275 और 280 के तहत राजस्व सहायता अनुदान की राशि 5वें से 15वें वित्तायोग तक प्राप्त हो रही थी जो कि 16वें वित्तायोग की सिफारिशों के अनुरूप केन्द्र सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बन्द की गई है जिससे प्रदेश में आर्थिक संकट के हालात पैदा हुए हैं। इसके दृष्टिगत यह सदन केन्द्र सरकार से पुरजोर सिफारिश करता है कि पूर्व में दी जा रही राजस्व सहायता अनुदान राशि प्रदेश की आर्थिक स्थिती के मध्यनजर राजस्व घाटे के अनुरूप प्रदान की जाए” पर विस्तृत चर्चा की जिस पर सदस्यों ने बहुमुल्य सुझाव दिए तथा इसे पारित किया गया । दो विधेयकों को राज्यपाल महोदय द्वारा पुन: विचार हेतु विभागों को लौटाया गया था उन्हें भी सदन द्वारा पुन: विचारोपरान्त पुन: पारित किया गया।
पठानियां ने प्रैस वार्ता के दौरान सत्र के प्रथम चरण में सहयोग के लिए विशेषक मुख्यमंत्री हि0प्र0 ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा पक्ष तथा विपक्ष के सभी माननीय सदस्यों का धन्यवाद किया।
उन्होने जिला प्रशासन, हि0प्र0 सरकार के अधिकारियों / कर्मचारियों सहित सचिव विधान सभा एवं विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों / कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होने सत्र के कार्य को समयवद्व तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया।
पठानियां ने प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बन्धुओं का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की कार्यवाही को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने देश तथा प्रदेशवासियों को होली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।