Chandigarh, 09.02.26-सुरसरगम कला मंच चंडीगढ़ द्वारा 8 फरवरी को जाने माने महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जी को संगीतमय श्रद्धांजली गौरमैंट आर्ट गैलरी सैक्टर 10 चंडीगढ़ में दी गई। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेन्द्र जी की याद में २ मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद धरम जी पर फिल्माये गये गीतों पेश किया गये और बीच-बीच में क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा धरम जी पर सवाल जवाब भी किए गए और हर सही उत्तर पर इनाम भी दिए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धरम जी की फिल्में से दिखाए गए चुनिंदा सीन रहे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत पांच बेटियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेरा बस्सी के मशहूर समाज सेवी श्री गुरदर्शन सिंह सैनी मैजूद और भाजपा के मोहाली क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री अनुज अग्रवाल एवं यादगार एक रफ़ी सैसाईटी के अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा बड़े ही सदे हुए मनोरंजक ढंग से किया गया।