शिमला, 06.01.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में दिनाँक 05 व 06 जनवरी, 2026 को कल्याण समिति की बैठकों का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति मोहन लाल ब्राक्टा द्वारा की गई। इन बैठकों में समिति सदस्य विनोद कुमार, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी व अनुराधा राणा भी मौजूद रही।
इन बैठकों में समिति ने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम (SCDP) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक प्रदेश सरकार व वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों को आबंटित बजट/ व्यय के ब्यौरे से सम्बन्घित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), हि0प्र0 सरकार का मौखिक साक्ष्य लिया। इसके अतिरिक्त समिति ने माह जनवरी, 2026 में प्रदेश से बाहर राज्यों के अध्ययन प्रवास पर जाने का भी निर्णय लिया।