CHANDIGARH, 14.11.25-लगू उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं भाजपा चंडीगढ़ के स्टेट कोषाध्यक्ष अवी भसीन ने आज औद्योगिक क्षेत्र के मज़दूर भाइयों के बीच लड्डू वितरित किए और बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
अवी भसीन ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकास, सुशासन व राष्ट्रवाद की नीति में जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने मज़दूर साथियों की मेहनत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत हर उस नागरिक की है जो भारत के विकास और प्रगति की सोच पर विश्वास रखता है।
उन्होंने सभी मज़दूर साथियों को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि विकास की यह यात्रा इसी गति से आगे बढ़ती रहेगी