हिसार, 02.10.25-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दशहरा के पावन पर्व पर गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में बोलते हुए कहा कि आज के दिन भगवान श्री राम चन्द्र जी ने रावण का वंध करके बुराई का अन्त किया था। दशहरा सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। अच्छाई व बुराई की लड़ाई में हमेशा जीत अच्छाई की होती है। हम सब को भगवान श्री राम चंद्र जी के आदर्शों पर चलकर ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा करनी चाहिए।


--